BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जोनल तथा सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण आज - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, December 14, 2021

जोनल तथा सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण आज

मण्डला 14 दिसम्बर 2021

                कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह द्वारा आगामी त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 2021-22 के लिए जोनल सेक्टर ऑफीसर जनपदवार नियुक्त किये गये हैं। पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 के लिए जारी कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विकासखण्ड, जनपदवार जोनल, सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण 15 दिसम्बर को जिला योजना भवन में प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण में मंडला, निवास, नारायणगंज एवं बीजाडांडी के जोनल, सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण 15 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक आयोजित किया गया है। इसी प्रकार मोहगांव, घुघरी, नैनपुर, बिछिया एवं मवई के जोनल, सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण 15 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण में सभी संबंधित अधिकारियों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।



No comments:

Post a Comment