BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
फेसबुक, व्हाट्सएप वाले फर्जी पत्रकारों से रहे सावधान... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, December 11, 2021

फेसबुक, व्हाट्सएप वाले फर्जी पत्रकारों से रहे सावधान...




 रेवांचल टाईम्स - प्रेस के नाम का आज कल लोग खुले आम दुरुपयोग कर रहे है वही कुछ तथाकथित स्वयंभू पत्रकार जो कि फेसबुक, व्हाट्सएप सोशल मीडिया में पत्रकारिता कर लोगो को ब्लैक मेल कर अपनी जेबे गरम करने वाले फर्जी पत्रकार आजकल मुख्यालय से लेकर गांव गाँव गली गली सक्रिय हो गए है। नगर में इन जैसे फर्जी पत्रकारों की बाढ़ आ गई है, इन दिनों फर्जी पत्रकार बनने और बनाने का गोरख धंधा कर के अपनी जेब गर्म कर रहे है वही तेजी से इनका ग्राफ बढ़ता जा रहा है । सड़कों पर दिखने वाली हर चौथी गाड़ी में से एक गाड़ी में जरूर प्रेस का लिखा दिखता नजर आ जाएगा। ऐसे फर्जी पत्रकारों का एक ही काम होता है, लोगों ब्लैक मेल करना ठगी करने का, इनका काम केवल आम लोगों व प्रशासन में अपनी पैठ बनाने का है, और समाचार पत्रों के सीनियर पत्रकारों कि तरह व्यवहार बनाकर सरकारी कर्मचारियों, प्राइवेट प्रतिष्ठानों के मालिकों व सीधी साधी आम जनता में प्रेस का रौब दिखाकर सिर्फ उनसे ठगी व उगाही कर मीडिया की छवि खराब कर रहे है। इन फर्जी पत्रकारों की तत्काल जांच होना अत्यंत आवश्यक है। इन फर्जी पत्रकारों के कारण ईमानदार पत्रकारों की छवि खराब हो रही है। साथ ही जो पत्रकार अपना काम कर रहे हैं, उन्हें उनके कार्य करने में बाधाएं उत्पन्न हो रही है। जिले में  जाली प्रेस आईडी बांटने वाले ऐसे अनेक संगठन है जो कि अंडा वाले दूध वाले सब्जी वालो तक को पैसे लेकर उन्हें पत्रकार का बनाकर उन्हें संगठन का कार्ड जारी कर दिया जाता है उन संगठनों के कार्ड के माध्यम से बने पत्रकार की शुरू हो जाती है अबैध वसूली एवं जाली पत्रकार नियुक्ति करने तथा प्रेस के नाम पर ब्लैकमेलिंग करने का धंधा चल रहा है। जिसपर अंकुश लगाना अति आवश्यक हो चुका है।  अत: क्षेत्रवासियों से आग्रह है कि एैसे फर्जी पत्रकारों से सावधान रहें....तथा यह कहीं भी क्षेत्र के लोगों को ब्लैकमेल करते पाए जाते हैं तो तत्काल इनके नाम से शिकायत करें और कार्यवाही कराएं....

 रेवांचल टाइम्स लांजी बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे

No comments:

Post a Comment