BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पति सोता रहा, नवविवाहिता ने लगा ली फांसी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, December 11, 2021

पति सोता रहा, नवविवाहिता ने लगा ली फांसी




रेवांचल टाइम्स । लार्डगंज के राठी कॉलोनी में आज शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक नवविवाहिता अपने बेडरुम में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सुबह जैसे ही पति ने पत्नी को मौत के फंदे में देखा तो आवक रह गया। जिसके बाद परिजनों ने मौके पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर, मामला जांच में लिया है।

जानकारी अनुसार राठी कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय नवविवाहिता ने बेडरुम में दरमियानी रात फांसी लगा ली। आज सुबह जब पति सुजीत कुमार द्विवेदी ने पत्नी को फंदे में लटका हुआ देखा तो चीख पड़ा। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

2018 में हुई थी शादी
लार्डगंज थाना प्रभारी प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों की 2018 में शादी हुई थी। पति होटल में सब्जी आदि सप्लाई के कार्य से जुड़े हुए है। दोनों संयुक्त परिवार में रहते थे। नवविवाहिता ने किस कारण से फांसी लगा ली, यह जांच का विषय है। पूरी पड़ताल के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

No comments:

Post a Comment