BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अंधविश्वास को दूर करने ‘‘जिला स्तरीय’’ कार्यक्रम संपन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, December 23, 2021

अंधविश्वास को दूर करने ‘‘जिला स्तरीय’’ कार्यक्रम संपन्न

मण्डला 23 दिसम्बर 2021



जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा अभियान से प्राप्त जानकारी के अनुसार जादू नहीं विज्ञान है समझना, समझाना आसान हैविषय को लेकर शासकीय कन्या उमावि रानी अवंती बाई, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मण्डला में जिले के समस्त विकासखण्डों से चयनित विज्ञान नाटिका, विज्ञान प्रयोग प्रदर्शनी एवं प्रश्नोत्तरी विषयों की कुल 45 विज्ञान की गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की प्रत्येक विधा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को उपहार दिए गए एवं समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र के साथ पुरूस्कार जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता बर्वे, एपीसी मुकेश पाण्डेरय, बीईओ मण्डला शैलेन्द्र मालवीय एवं प्राचार्य रानी अवंती बाई जय लक्ष्मी सोनी द्वारा दिया गया।

कार्यक्रम में निर्णायक समिति में कल्पना नागेश्वर (प्राचार्य कन्या रामनगर), अर्चना चौरसिया (कन्या रानी अवंती बाई), सोमशंकर पाण्डेय (उमावि मधुपुरी) एवं नवीन चंद्रौल (उमावि बिनैका) थे। कार्यक्रम का संचालन संतोष साहू एवं संपूर्ण गतिविधि क्रियान्वयन विष्णु पटैल, सुमित कुशवाहा, अंकुश चौरसिया, इकबाल खान, अभिषेक चौधरी एवं पुल्कित यादव द्वारा किया गया। विजेता प्रतिभागियों में विज्ञान नाटिका में प्रथम स्थान शास. मॉडल उमावि बीजाडांडी से जीनत मंशूरी एवं साथी, द्वितीय स्थान शास. मॉडल उमावि बिछिया से समीक्षा तिवारी एवं साथी, तृतीय स्थान (अ) शास. कन्या उमावि नैनपुर से नंदनी मरावी एवं साथी, तृतीय स्थान (ब) शास. हाई स्कूल ग्वारा से नीतेश जंघेला एवं सहयोगियों ने प्राप्त किया।

इसी प्रकार विज्ञान प्रयोग प्रदर्शनी में प्रथम स्थान शास. उमावि बिनैका से सिद्धांत श्रीवास, अविनाश चन्द्रौल, द्वितीय स्थान शास. हाई स्कूल हर्राटोला से माधुरी कैराम, तृतीय स्थान शास. हाई स्कूल पटपरा रैयत से अर्चना यादव, हर्षिता वरकड़े, विज्ञान प्रश्नोत्तरी में प्रथम स्थान शास. हाईस्कूल ग्वारा से शिवांशू जंघेला, द्वितीय स्थान शास. कन्या हाई स्कूल रामनगर से पूजा साहू ने प्राप्त किया।

No comments:

Post a Comment