BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सर्द‍ियों में बढाएं बच्‍चों की एम्‍यूनिटी, खिलाएं ये ड्राई फ्रूट्स - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, December 15, 2021

सर्द‍ियों में बढाएं बच्‍चों की एम्‍यूनिटी, खिलाएं ये ड्राई फ्रूट्स



सर्द हवाएं चलने लगी हैं. वैसे तो हम में से ज्यादातर लोग सर्दियों के मौसम से प्यार करते हैं, लेकिन यही वह समय होता है जब हमें सर्दी लगने का खतरा रहता है और संक्रमणों का डर रहता है. खासतौर से बच्चों के लिये ये मौसम कई परेशानियां लेकर आता है. ऐसे में अगर उनके खानपान का ध्‍यान नहीं रखा गया तो उनकी एम्‍युनिटी कमजोर होने का डर बना रहता है. यहां हम आपको कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्‍हें खाने में शामिल करने पर बच्‍चों की प्रतिरोधक क्षमता बढ जाती है और पूरी सर्द‍ियां वे बीमारियों से दूर रहते हैं.

बादाम: इसे ड्राई फ्रूट्स का राजा भी कहा जाता है. बादाम में फैटी एसिड, प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसके अलावा विटामिन ई, सेलेनियम और जिंक भी होता है. इससे खून में हीमोग्‍लोबि‍न का स्‍तर बढता है और कोलेस्‍ट्रॉल भी नियंत्रित रखता है. बच्‍चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिये प्रोटीन आवश्‍यक है. ऐसे में रोजाना बादाम खिलाना ना केवल उनके शारीरिक और मानसिक विकास में मददगार होता है, बल्‍क‍ि यह प्रतिरोधक क्षमता भी बढाता है.

अखरोट: सर्द‍ियों में अखरोट सबसे सेहतमंद माना जाता है. इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जिसे ब्रेन फूड भी कहा जाता है. इसकी वजह से अच्‍छी नींद आती है. इसमें बी1, बी2, बी6 और फोलिक एसिड के अलावा आयरन, कैल्‍श‍ियम, कॉपर,मैग्‍नीशियम, मैगनीज, पोटैशियम, फोस्‍फोरस और जिंक भी होता है. अखरोट से दिमाग का विकास होता है.

पिस्‍ता: पिस्‍ता में बहुत सारे मिनरल्‍स होते हैं. जैसे कि आयरन, कैल्‍श‍ियम, पोटैशियम, मैगनीशियम, कॉपर और फोस्‍फोरस. इसमें विटामिन ई, कैरोटेनॉयड्स, एंटीऑक्‍सीडेंट और लूटीन होता है. इसे खाने से बच्‍चों में त्‍वचा संबंधित बीमारियां नहीं होतीं. सर्द‍ियों में त्‍वचा से संबंधित बीमारियां सामान्‍य होती हैं.

किशमिश: किशमिश में आयरन कॉपर, फोस्‍फोरस, मैग्‍नीशियम और पोटैशियम होता है. जो बच्‍चों की हड्ड‍ियों को मजबूत बनाता है. अगर आपके बच्‍चे को अक्‍सर कॉन्‍स्‍ट‍िपेशन रहता है तो उसके खाने में किशमिश शामिल करें, उसे इस समस्‍या से आराम मिलेगा.

No comments:

Post a Comment