दरअसल तीन दिन पहले से शहर के शंकरघाट क्षेत्र से लापता युवक ने अपने अपहरण की झूठी कहानी बनाई थी. युवक ने खुद के अपहरण का कहानी रचकर हाथ-पैर बांधे हुए, मुंह में सेलो टेप चिपका हुआ वीडियो परिजन के पास भेजा था. इसके अलावा युवक ने मोबाइल में वॉइस काल कर आवाज बदलकर 4 लाख रुपए फिरौती की मांग भी परिजन से की थी.
पुलिस ने जानकारी जुटाई
इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने जब युवक के संबंध में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह पबजी गेम (PUBG Game) खेलने का शौकीन था तथा उसके सिर पर गेम में एक करोड़ जीतने का जूनून सवार था. इसके लिए उसने अपनी पल्सर बाइक भी 30 हजार में बेच दी थी तथा गेम में काफी पैसे हारने के बाद घर से 15 हजार रुपए लेकर भाग गया था. पुलिस ने युवक की लोकेशन जांच कराई तो उसके बिलासपुर में होने की जानकारी मिली।
होटल में मिला आराम करते हुए
साइबर सेल की मदद से मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवक को बिलासपुर में होने की जानकारी मिली. नम्बर के आधार पर पुलिस ने सिविल लाइन इलाके के एक होटल में दबिश दी. इस होटल में बड़े ठाठ से युवक आराम कर रह रहा था. बता दें कि युवक घर से 14 हजार रुपए लेकर भागा था. इन्हीं रुपयों की मदद से होटल में रह रहा था.
No comments:
Post a Comment