BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
स्वच्छता प्रेरणा महोत्सव स्वच्छ सर्वेक्षण कार्यक्रम का किया गया नगर पालिका नैनपुर मे आयोजन-- कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज चौहान का लाइव टेलीकास्ट... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, December 25, 2021

स्वच्छता प्रेरणा महोत्सव स्वच्छ सर्वेक्षण कार्यक्रम का किया गया नगर पालिका नैनपुर मे आयोजन-- कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज चौहान का लाइव टेलीकास्ट...




 रेवांचल टाइम्स नैनपुर -- स्वच्छता प्रेरणा महोत्सव संपूर्ण मध्यप्रदेश में मनाया जा रहा है इंदौर मैं भी इस कार्यक्रम को बड़े ही उत्साह एवम जोड़-तोड़ से मनाया गया जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद उपस्थित रहे वहीं इसी के चलते नगर पालिका में स्वच्छता प्रेरणा महोत्सव का कार्यक्रम का आयोजन देश के पूर्व मुख्यमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म दिन के अवसर पर मनाया गया इस कार्यक्रम में भारी मात्रा में छात्र छात्राएं एवं आमजन उपस्थित रहे  आयोजन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से इंदौर से स्वच्छता प्रेरणा महोत्सव का लाइव प्रसारण किया गया नगर पालिका में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडला जिले के विधायक देव सिंह सैयाम उपस्थित रहे वही कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य भगवती श्रीधर की उपस्थिति भी रही साथ ही कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नरेश चंद्रोल उपाध्यक्ष कासिम अली पार्षद सुभाष सेन एवं सभी पार्षद उपस्थित रहे कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम मैराथन दौड़ से की गई जिसमें सभी पदाधिकारियों एवं छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया मैराथन दौड़ की शुरुआत नगरपालिका से की गई एवं नगर में भ्रमण के बाद नगर पालिका के प्रांगण में मैराथन दौड़ का समापन किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा मां सरस्वती के तेल चित्र एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया  वही कार्यक्रम में सभी मुख्य अतिथि का श्रीफल एवं साल देकर सम्मान किया गया कार्यक्रम में नगर में महिला समूह के रूप में काम कर रही महिलाओं ने प्रदर्शनी के रूप में समूह के द्वारा बनाई गई चीजों अचार पापड़ बड़ी आदि  का भी प्रदर्शन मंच के माध्यम से किया वही मंच के माध्यम से नगर पालिका के अध्यक्ष ने जनता के सामने बताया कि नगर में 4 साल में युवा सरकार ने जो विकास के कार्य किए हैं। वह जनता के सामने हैं जैसे इनडोर स्टेडियम अनादि पार्क पंडित दीनदयाल पार्क स्वागत गेट स्टॉप डैम और भी आदि काम युवा सरकार के माध्यम से किए गए बचे हुए समय में भी करेंगे अध्यक्ष ने बताया कि आज 25000 की जनता मैं नैनपुर का जबलपुर संभाग में प्रथम नंबर स्वच्छता में आया है एवं देश में नैनपुर का 97 नंबर है यह गर्व की बात है  वही तत्पश्चात मंडला विधायक देव सिंह सैयाम नगर पालिका अध्यक्ष एवं मंच पर विराजमान अतिथियों  ने नगर में काम कर रहे स्वच्छता सैनिकों का हार पहना कर एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया और कहा कि नगर में काम कर रहे हमारे स्वच्छता सैनिक जिन्होंने कोरोना के चलते भी कंधे से कंधा मिलाकर नगर में काम किया है। स्वच्छता के मामले में कोई जवाब नहीं है। इसके बाद नगर में स्वच्छता के लिए काम कर रहे आमजन एवम समूह का भी मंच के माध्यम से  प्रमाण पत्र एवं मोमेंटम देकर सम्मान किया गया  सम्मान के पश्चात इंदौर से चल रहे स्वच्छता प्रेरणा महोत्सव के लाइव टेलीकास्ट को जनता के सामने प्रदर्षित गया जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता से रूबरू हुए।  

          

नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment