ग्रामीण ने उठाई आवाज सम्बंधित अधिकारी सो रहा है कुंभकरण की नींद.......
रेवांचल टाईम्स - पूरा मामला सिवनी जिले के अंतर्गत आने वाली जनपद पंचायत केवलारी के अंतर्गत पंचायत खैरा पलारी का है। जो इस समय भ्रष्टाचार एवं विभिन्न अनियमितताओं को लेकर जिला प्रशासन के संज्ञान में है एवं अखबार की सुर्खियों में भी विशेष रूप से बनी हुई है। जिसके चलते वही एक और मामला संबंधित पंचायत का सामने आया है जहां बिना अनुमति के शासकीय भूमि मैं अवैध कब्जा कर नियम कानून की धज्जियां उड़ाते चल रहे अवैध निर्माण कार्य संबंधित अधिकारियों को नहीं है सुध कुंभकरण की नींद सो रहे हैं संबंधित अधिकारी ।
ग्रामीण ने लगाया आरोप एंव उठाई आवाज......यह है ममाला.....
ग्राम पंचायत खैरा पलारी के सरपंच सचिव पटवारी के समक्ष शासकीय चारागाह की भूमि पर अतिक्रमण कर, तलाव को पुरवा कर अतिक्रमण किया जा रहा है ।निर्माण कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है । ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव सहायक सचिव की शह पर यह जा रहा है। जिसके चलते भू माफिया के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कि गई। जिसके चलते धड़ल्ले से मकान निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है किसकी अनुमति आदेश से शासकीय भूमि चारागाह की जमीन पर बने हुए तलाव को पुरवाया गया, किस उच्च अधिकारी ने तलाव को पुरवाने की परमिशन इजाजत दी आदेश पारित किया एवं अतिक्रमण कर मकान निर्माण का कार्य करने की इजाजत दी भू माफिया को शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 233,235 पर ग्राम पंचायत खैरा पलारी द्वारा कांप्लेक्स का निर्माण कार्य दुकान को बेचा जा रहा है।
आखिर किसकी अनुमति से पंचायत द्वारा कांप्लेक्स का निर्माण कार्य किया गया।
सवालों के घेरे में ग्राम खैरा पलारी पंचायत के सचिव सरपंच रोजगार सहायक सचिव.....
इस सम्बन्ध में पंचायत सचिव से फोन पर बात की गई तो वह खुद को बचाते हुए यह बोल रहे हैं। कि अतिक्रमण धारियों ने भू माफियाओं ने खुद तलाव को पुरवाया है। पंचायत के तरफ से उनको किसी प्रकार की भी अनुमति प्रदान नहीं की गई है ।वह अपनी जिम्मेदारी पर निर्माण कार्य कर रहे हैं....।
समशेर खान सचिव ग्राम पंचायत खैरा पलारी
सवाल यह भी उठता है......
कि इतने बड़े तलाव की पुरवाई कैसे की गई होगी आप अंदाजा लगा सकते हैं आखिर किसने करवाई तलाव की पुरवाई, वहीं सूत्रों से जानकारी है कि तलाव पूर्वा कर प्लाट काटे गए हैं ।लोगों से प्लाट की कीमत वसूली गई है। किस अधिकारी की इजाजत से तालाब की जमीन को पूर्वा कर प्लाट काटे गए।शासकीय चारागाह भूमि 235 233 पर बने तलाव पर अवैध कब्जा कर मकान निर्माण कार्य करना गैर कानूनी है। इस पर पंचायत ने साधी चुप्पी बेधड़क बनाए जा रहे हैं। मकान अतिक्रमण धारियों के हौसले हुए बुलंद।
इस सम्बन्ध में इनका कहना है कि......
मैंने इस सम्बन्ध में लिखित आवेदन कर सम्बंधित अधिकारियों को अवगत कराया है एंव ममाला संज्ञान में है। और पटवारी द्वारा किसी भी प्रकार की अतिक्रमण को रोकने हेतु कोई भी जांच रिपोर्ट तैयार नहीं की गई पटवारी की भारी लापरवाही।
लापरवाह सचिव सरपंच सहायक सचिव राजस्व पटवारी हल्का क्रमांक 8 के ऊपर दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग करता हुं। और जल्द उचित कार्यवाही नहीं की गई तो मैं आगामी समय में सम्बंधित ममाले को लेकर न्यायालय की शरण लूंगा और गरीबी अति गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए उनके अधिकार हद के लिए यह आवाज उठा रहा हूं।
समाज सेवी कैलाश लहोरी ग्रामीण......
इस सम्बन्ध में इनका कहना है कि.....
ममाला संज्ञान में है हमने रिपोर्ट भेज दी है । जल्द कार्यवाही की जायेगी।
किशोर शर्मा पटवारी राजस्व हल्का 8
अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment