Breaking

revanchal times new

महिला ने कुत्ते का नाम रखा 'सोनू', पड़ोसियों ने घर में घुसकर जिंदा जलाया



देश के गुजरात राज्य के भावनगर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, भावनगर के एक गांव में रहने वाली महिला को उसके पडोसी ने इसी लिए जिंदा जला दिया क्यूंकि महिला ने अपने पाले हुए पिल्ले का नाम सोनू रख दिया, दरअसल आरोपी की पत्नी का नाम भी सोनू है और महिला ने भी अपने पिल्ले का नाम सोनू ही रखा।

जिस महिला को जलाया गया है उसका इलाज भावनगर के सरकारी अस्पताल में चल रहा है लेकिन हालत नाजुक बताई जा रही है। जिस शख्स ने महिला को जला दिया है उसका कहना है कि उसने अपने पिल्ले का नाम इसी लिए रखा क्यूंकि उसकी पत्नी का नाम भी सोनू है और उसने ऐसा सिर्फ उसे चिढ़ाने के लिए किया।

5 दोस्तों के साथ मिल कर जला दिया रिपोर्ट के अनुसार 35 साल की नीताबेन सरवैया की हालत गंभीर है, यह घटना बीते 20 दिसंबर की है, भावनगर पुलिस का कहना है कि घटना वाले दिन नीताबेन का पति अपने बच्चों के साथ कहीं बाहर गए थे। तभी आरोपी पडोसी सुरभाई भारवाड़ अपने 5 दोस्तों के साथ नीताबेन के घर में घुस गया और पिल्ले के नाम को लेकर लड़ाई करने लगा.सुरभाई की पत्नी का नाम भी सोनू है इसी लिए लगा कि नीताबेन ने जानबूझ कर अपने पपी का नाम सोनू रखा है।


Post a Comment

Previous Post Next Post