BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए कार्य विभाजन आदेश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, December 6, 2021

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए कार्य विभाजन आदेश




मण्डला 6 दिसम्बर 2021


रेवांचल टाइम्स:  जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। उन्होंने कार्यविभाजन आदेश जारी करते हुए नोडल अधिकारी तथा उनके सहयोग के लिए अधिकारी एवं कर्मचारियों को नियुक्त कर दायित्व सौंप दिए हैं। जारी आदेश के तहत् मतदाता जागरूकता गतिविधि (सेंस) के लिए जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए सहायक संचालक जनसंपर्क आशीष कोटांगले तथा सभी सीईओ जनपद नियुक्त किए गए हैं। जिला पंचायत सीईओ को प्रभारी मीडिया तथा सहायक संचालक जनसंपर्क को सहायक नियुक्त किया गया है। सारणीकरण एवं मतपत्र मुद्रण के लिए जिला कोषालय अधिकारी मंडला अखिलेश नेटी, कानून व्यवस्था एवं आदर्श आचरण संहिता एवं मतदान, मतगणना दल गठन सेक्टर अधिकारी एवं चिकित्सकों की नियुक्ति तथा नाम निर्देशन, प्रशासकीय मतदान तैयारियों के लिए अपर कलेक्टर मीना मसराम, हेल्पलाईन शिकायतों पर कार्यवाही एवं प्रशिक्षण व्यवस्था के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मंडला सुनील दुबे, प्रेक्षक व्यवस्था एवं परिवहन व्यवस्था के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मंडला पुष्पेन्द्र अहके, परिचय व प्रवेश पत्र व्यवस्था के लिए उप संचालक कृषि मंडला संग्राम सिंह मरावी, निर्वाचक नामावली के लिए परि.अधि. शहरी विकास अधिकरण मंडला आरके कुरवेती, मतदान सामग्री व्यवस्था प्राप्ति व वितरण के लिए परि.अधि.शहरी विकास अधिकरण मंडला आरके कुरवेती एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी मंडला प्रदीप झारिया, मतदान केन्द्र संबंधी कार्यवाही के लिए सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख शाखा मंडला हीरालाल तिवारी, कंट्रोल रूम के लिए श्रम अधिकारी मंडला जितेन्द्र मेश्राम, रूट चार्ट एवं नक्शे के लिए सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख शाखा मंडला हीराला तिवारी, ईव्हीएम के लिए कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवाएं मंडला मनोज धुर्वे, मानदेय के लिए लेखाधिकारी जिला पंचायत मंडला दिलीप मरकाम, वीडियोग्राफी नोडल अधिकारी एवं के लिए अपर कलेक्टर मीना मसराम एवं जिला शिक्षाधिकारी मंडला सुनीता बर्वे, वेलफेयर मैनेजमेंट के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग मंडला विजय तेकाम, पीओएल जिला स्तरीय के लिए जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी टीआर अहिरवार, पीओएल खण्ड स्तरीय के लिए सर्व तहसीलदार जिला मंडला अधीनस्थ स्टॉफ तथा खाद्य आपूर्ति अधिकारी समस्त सहायक एवं समस्त कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी जिला मंडला, भोजन व्यवस्था के लिए सर्व रिटनिंग ऑफीसर पंचायत मंडला एवं समस्त सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी, मद्य निषेध के लिए जिला आबकारी अधिकारी मंडला सविता कश्यप, प्रचार-प्रसार व्यवस्था के लिए सहायक संचालक जनसंपर्क मंडला आशीष कोटांगले, विद्युत व्यवस्था के लिए अधीक्षण यंत्री म.प्र. विद्युत मंडल एसके चढ़ार, चिकित्सा व्यवस्था के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रीनाथ सिंह, संचार व्यवस्था के लिए जिला अभियंता दूरसंचार मंडला आरएन बघेल, वित्त सेल व्यवस्था के लिए अपर कलेक्टर मंडला मीना मसराम को नियुक्त किया गया है।

No comments:

Post a Comment