BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ लें - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, December 30, 2021

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ लें

मण्डला 30 दिसम्बर 2021



श्रम पदाधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी पेंशन योजना है जिसमें हितग्राहियों को 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने के पश्चात प्रतिमाह 3 हजार की पेंशन प्राप्त होगी। इस योजनांतर्गत 18 वर्ष से 40 वर्ष की आयु तक के ऐसे व्यक्त्ति सम्मिलित हो सकते हैं जिनकी मासिक आय 15 हजार रूपये या इससे कम है, जो आयकर दाता नही है तथा जो ईएसआईसी अथवा ईपीएफ इत्यादि में सम्मिलित ना हो।

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत हितग्राही द्वारा दिया जाने वाला मासिक अंशदान ऑटो डेबिट सुविधा से 55 रूपये से 200 रूपए (योजना में सम्मिलित होने की आयु अनुसार) है। हितग्राही के मासिक अंशदान क समान राशि का अंशदान केन्द्र सरकार द्वारा दिया जायेगा। उक्त्त योजना में सम्मिलित होने के लिए हितग्राही किसी भी नजदीकि कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर आधार कार्ड एवं बचत खाता व जनधन खाता ले जाकर अपना पंजीयन करा सकता है। जिले के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में सम्मिलित होने के लिए प्रोत्साहित कर अधिक से अधिक पंजीयन करवाने हेतु प्रचार प्रसार किया जाना है।

No comments:

Post a Comment