BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
8 से 14 जनवरी तक आयोजित होगा ’’स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा’’ कार्यक्रम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, December 30, 2021

8 से 14 जनवरी तक आयोजित होगा ’’स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा’’ कार्यक्रम

मण्डला 30 दिसम्बर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने 8 जनवरी 2022 से 14 जनवरी 2022 तक की अवधि में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य बालक, बालिका स्पर्धाकार्यक्रम के आयोजन के दिशा-निर्देश जारी किये हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आँगनवाड़ी सेवाओं से छूटे क्षेत्र के 6 वर्ष तक की आयुवर्ग के बच्चों को भी अभियान अन्तर्गत सम्मिलित कर समाज के सभी वर्गों और क्षेत्रों में बच्चों के पोषण के प्रति परिवार एवं समुदाय को जागरूक करना एवं स्वस्थ रहने के लिए परिवार एवं बच्चों में स्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना है।



म.प्र. शासन महिला एवं बाल विकास के निर्देशानुसार जागरूकता अभियान प्रदेश के सभी जिलों के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में संचालित किया जायेगा। स्पर्धा का आयोजन आँगनवाड़ी केन्द्र, पंचायत, स्कूल विशेष कैंप, स्वास्थ्य केन्द्रों, घर आदि में की जायेगी एवं इसकी प्रविष्टि पोषण ट्रेकर ऐप के ऑनलाईन मॉड्यूल पर दर्ज की जायेगी। बच्चों की वृद्धि निगरानी के लिए लम्बाई उँचाई एवं वजन मापने वाली संस्थाओं में आँगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के अतिरिक्त नगरीय क्षेत्रों में सेवा प्रदाता संगठन रोटरी क्लब, लायंस क्लब, एनजीओ स्वयंसेवी संस्थाएं होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक गतिशीलता के लिए सहयोगी ऐजेंसी पंचायत संदस्य, स्व-सहायता समूह, सहयोगिनी मातृ समिति व नगरीय क्षेत्र में आईएमए एवं स्कूल प्रबंधन होगा। लक्षित बच्चों की संख्या के अनुपात में कवर किये गये बच्चों की संख्या के आधार पर सर्वश्रेष्ठ जिला, परियोजना, सेक्टर, आँगनवाड़ी केन्द्र को पुरूष्कृत किया जायेगा। कार्यक्रम में वीआईपीएस प्रेरक, खेल से जुड़े महत्वपूर्ण व्यक्ति, फिल्म से जुड़े व्यक्ति आदि को शामिल कर आयोजन को लोकप्रिय बनाया जाये। बाल विकास परियोजना अधिकारी के निर्देशानुसार वर्णित गतिविधियां निर्धारित समय-सीमा में आयोजित करेंगे एक प्रतिदिन के कार्यक्रम के फोटोग्राफ्स एवं हितग्राहियों की श्रेणीवार संख्या भारत सरकार के पोर्टल पोषण ट्रेकर ऐप के डैसबोर्ड पर अनिर्वायतः अपलोड करेंगे। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में उपरोक्त कार्य में विलंब मान्य नहीं होगा साथ ही अभियान के दौरान गंभीर परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी तरह का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment