रेवांचल टाईम्स - आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने पर भी सचिव ने निकाली राशि
मामला ग्राम पंचायत खैरा पलारी का
लगातर भ्रष्टाचार की सुर्खियों में आ रही खैरा पंचायत, सोसल मीडिया, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, भ्रष्टाचार के अनेकों वीडियो हो रहे वायरल, सवालों के घेरों केवलारी जनपद सीईओ सुमन मैडम, एसडीएम अमित, जिला पंचायत सीईओ सिवनी,
इनपर उठ रहे उठ रहे सवाल।
सिवनी 5 दिसम्बर 21/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉं.राहुल हरिदास फटिंग ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायतो के आम निर्वाचन 2021 हेतु निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किया गया है। निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही जिले की समस्त जनपद पंचायतों के संबंधित क्षेत्र में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है, जो निर्वाचन परिणाम की घोषणा होने तक प्रभावशील रहेगी। इसलिये जिले के समस्त जनपद क्षेत्रों में कोई नवीन निर्माण कार्य स्वीकृति एवं हितग्राही मूलक स्वेच्छानुदान आदि कार्यवाही प्रतिबंधित रहेगी।
पंचायत खैरा पलारी के सचिव द्वारा निकाली गई लगभग ₹7,68,048 की राशि ।
यह आरोप समाज सेवी कैलाश लाहोरी, 5/12/2021 से मध्यप्रदेश में आदर्श आचार संहिता लग चुकी थी कलेक्टर महोदय जी के आदेशानुसार कोई भी निर्माण कार्य को भी कार्य नहीं किए जाएंगे यह कहा गया था परंतु ग्राम खैरा पलारी पर वार्ड नंबर 18, 10 नंबर के सामने से रोड का निर्माण कार्य खुदाई का कार्य प्रारंभ किया गया, किसकी फोन पर शिकायत जनपद सीईओ मैडम, और जिला पंचायत सीईओ पार्थ जयसवाल जी की गई, 04/12/ 2021 ग्राम खैरा की पंचायत के खाते क्रमांक. 2227588761 पर 27,05,605.00 रूपए थे, जब मेने कुछ दिनों के बाद 22/12/2021 को पंचायत दर्पण चेक किया तो पाया,
19,37,557.00 शेष राशी बची हुई है, जिसमे से 7,68,048 राशी सचिव द्वारा निकाली गई, जबकि रोड बनाने हेतु, 4 ट्रक मेंटल, 1ट्रक रेत ही गिरी है, मैटेरियल गिरा कितना, साफ साफ दिख रहा वीडियो, केवल 5 ही लेबर कार्य करते नज़र आए, शासन प्रशासन के पैसे पर सेंध मार रहे, सचिव, यह एक और भ्रष्टाचार सबके सामने लाकर रख दीया कैलाश लाहोरी द्वारा, बहुत लंबे समय से खैरा पलारी पंचायत पर बड़े बड़े भ्रष्टाचार हुऐ होते आ रहे, वीडियो फोटो में पर साफ दिख रहा है, सचिव द्वारा नियम विरुद्ध कार्य किए जाने, एवं, 768048 रुपए की राशि निकाली गई जो दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है जिस की निष्पक्ष जांच उच्च अधिकारी द्वारा किया जाकर इन पर दंडात्मक कार्यवही की जावे।
सहायक लोकायुक्त कमिश्नर जबलपुर म.प्र. कलेक्टर महोदय सिवनी
को भी भेजा आवेदन।
No comments:
Post a Comment