BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बम्हनी थाना क्षेत्र में खुलेआम चल रहा सट्टा रोज लग रहे है लाखो के दाँव कट रही है लाखों की सट्टा पट्टी... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, December 30, 2021

बम्हनी थाना क्षेत्र में खुलेआम चल रहा सट्टा रोज लग रहे है लाखो के दाँव कट रही है लाखों की सट्टा पट्टी...




रेवांचल टाईम्स - इन दिनों थाना बम्हनी में सट्टा का बहुत जोर चल रहा है जानकारी के अनुसार बम्हनी बंजर थाने की नाक के नीचे ही पूरे नगर के साथ साथ आस पास के ग्रामों से भी सट्टा पट्टी की खाई बाज टिकरी में रहता है जिसका कारोबार बड़े जोरो से बम्हनी तो बम्हनी आसपास के ग्रामीणों में धड़ल्ले से चल रहा है वही जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस इन खाई बाजो से अपने निजी स्वर्थ के चलते खुला संरक्षण दे रखी है जिसके चलते बम्हनी मुख्यालय में लगभग 20 जगहों पर सट्टा की पट्टी लिखी जा रही है साथ ही ग्राम मुक़दरा, सिलगी, सिमरिया कजरवांडा, ग्वारा, इंद्री, अन्य जगहों में खुलेआम में सट्टा पट्टी जुआ संचालित हो रहा है सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बम्हनी के आस पास ग्रामीण क्षेत्र में इन दिनों सट्टा पट्टी खेलने वालों का जमघट लगा हुआ है बताया जा रहा है कि बम्हनी पुलिस दे रही है खुली छूट सूचना देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही यह भी बताया जा रहा है कि सटोरियों द्वारा हर महीने हप्ता वजन का  लिफाफा दिया जा रहा है बड़ी बड़ी रकम वसूली की जा रही और खुला संरक्षण दिया जा रहा है जिसके चलते स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है जिससे नाराज स्थानीय लोगो में आक्रोश पनप रहा है लोगों की मांग है कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर तत्काल कार्रवाई की जाए जिससे क्षेत्र का माहौल खराब ना हो वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया है कि, यहाँ पर सट्टा पट्टी के साथ ही जुआ का भी जोरो से संचालित किया जा रहा है अब देखना यह होगा बम्हनी पुलिस के द्वारा सिमरिया कजर्वाडा क्षेत्र में आखिर कब होगी कार्रवाई या फिर सटोरियों को दिया जायेगा संरक्षण देखा ना बाकी है।

No comments:

Post a Comment