BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
वेयरहाउस में लगी भीषण आग , 90 लाख का नुकसान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, December 7, 2021

वेयरहाउस में लगी भीषण आग , 90 लाख का नुकसान



जबलपुर। करमेता क्षेत्र में 7 दिसंबर को आज सुबह करीब 5.30 बजे एसएमजीसी वेयर हाउस मैं भीषण आग लग गई। धुंए के गुबार देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी लगने पर ननि फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचे और करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर ब-मुश्किल काबू पाया। इस घटना में वेयर हाउस में रखी करीब 90 लाख की खाद्य सामग्री जलकर खाक हो गयी। आप कैसी लगी अब इसका खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन प्रारंभिक तौर पर आग शार्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है।

नगर निगम फायर ब्रिगेड एवं पुलिस ने बताया कि पाटन रोड करमेता में पानी की टंकी के पास पराग जैन के वेयर हाउस को पुणे की इलास्टिक रन कंपनी ने किराए पर लिया था। वेयरहाउस में कंपनी की किराना, खाद्य सामग्री रखी हुई थी। सोमवार की दरमियानी रात करीब 9 बजे वेयर हाउस में कार्यरत सभी कर्मचारी वेयरहाउस लॉक कर जा चुके थे।

सब कुछ जलकर हुआ खाक-
पुलिस ने बताया कि वेयरहाउस से माल लोड होकर किराना दुकानों में सेल किया जाता है। यहां बिस्किट, शक्कर, तेल, घी, पॉपक्रोन, आटा आदि अन्य प्रकार का खाद्य सामान रखा था, जो जलकर राख हो गया है। प्रारंभिक तौर पर करीब 80 से 90 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है|

No comments:

Post a Comment