EOW इंदौर की टीम ने एमपी एग्रो धार के जिला प्रबंधक रमेशचंद्र रूपरिया के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापा मार कार्रवाई की. छापे की ये कार्रवाई अलग अलग शहरों में हुई. इसमें करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है. यह पूरा मामला आय से अधिक संपत्ति का है. एक अनुमान के अनुसार रमेश चंद ने अपनी नौकरी के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है. उन्होंने अपनी काली कमाई से कई प्रॉपर्टी और इन्वेस्टमेंट भी किए हैं. सर्चिंग के दौरान कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं.
EOW की 6 टीमों ने मारा छापा
EOW इंदौर की छह टीमों ने भोपाल, इंदौर, शाजापुर और धार में रूपारिया के ठिकानों पर एक साथ छापा मारा. टीम ने उनके त्रिमूर्ति नगर धार स्थित मकान और धार में एमपी एग्रो के ऑफिस के साथ ही इंदौर में आलोक नगर कनाड़िया स्थित मकान पर एक साथ छापा मारा. इसके अलावा शाजापुर मोहन बड़ोदिया के घर और केयर हॉस्पिटल पर भी छापा मारा. एक टीम भोपाल चुनाभट्टी चिनार वुडलेंड कोलार रोड पर भी आयी. प्रारंभिक तौर पर EOW को रूपारिया पास से 2.5 करोड़ से ज्यादा आय से अधिक सम्पत्ति की जानकारी मिली. करोड़ों की काली कमाई के सबूत भी ईओडब्ल्यू को मिल रहे हैं.
भोपाल से धार तक काली कमाई…
प्रबंधक रमेश चंद धार में लंबे समय से पदस्थ है. आरोप है कि भोपाल से लेकर धार तक उन्होंने कई प्रॉपर्टी जिसमें मकान, फ्लैट, दुकान बना डाले. इसके अलावा भी रूपारिया ने कई जगह जमीन खरीदी हैं. कई सेक्टर में इन्वेस्टमेंट भी किया गया है. साथ ही उनके कई बैंक लॉकर की जानकारी भी EOW को मिली है. EOW की छापे की कार्रवाई जारी है. सोने चांदी के जेवरात भी मिले हैं. उनकी तमाम संपत्तियों और इन्वेस्टमेंट का आंकलन किया जा रहा है. ऐसे में अभी तक करोड़ों की बेनामी संपत्ति का पता चला है जिसकी पड़ताल जारी है.

No comments:
Post a Comment