BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सयुक्त आयुक्त ग्रामीण विकास विभाग भोपाल प्रकाश अवस्थी ने नैनपुर जनपद पंचायत क्षैत्र के ग्रामीण अंचलों मैं किये गये विकास कार्यों का अवलोकन किया... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, December 10, 2021

सयुक्त आयुक्त ग्रामीण विकास विभाग भोपाल प्रकाश अवस्थी ने नैनपुर जनपद पंचायत क्षैत्र के ग्रामीण अंचलों मैं किये गये विकास कार्यों का अवलोकन किया...




रेवांचल टाइम्स == मंडला जिले के विकास खण्ड नैनपुर के क्षैत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों शासन के विभिन्न मदो से स्वीकृत शासकीय निर्माण कार्यों का संयुक्त आयुक्त प्रकाश अवस्थी के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भोपाल के द्वारा मौका मुआयना एवं स्थल निरीक्षण किया गया । यहाँ पर ग्राम पंचायत चमरवाही मैं बने मधुवन गौ शाला, वर्कचारोपन ,सार्वजनिक कूप, प्रधानमंत्री आवास ग्राम पंचायत जामगाॅव मैं सेग्रिगेशन सेट निर्माण कार्य, सामुदायिक शौचालय एवं ग्राम पंचायत सालीवाड़ा मैं 15 वा वित्त से निर्मित नाली निर्माण कार्य, वृक्षारोपण काय॔ जैसे और भी अन्य ग्राम पंचायतों मैं विभिन्न विकासोन्मुखी योजनाओं एवं निर्माण कार्यों को यहाँ पर मौजूद सहायक यंत्री बसंत मरकाम, उपयंत्री अभय गुप्ता, उपयंत्री केवट जी एवं यहाँ पर पदस्थ ग्राम पंचायत सचिव शंकर लाल उईके, राजेन्द्र मिश्रा, प्रधानमंत्री आवास के साहू जी ,समग्र स्वच्छता अभियान के विकास खण्ड समन्वयक रोहित कुमार धुर्वे की उपस्थिति मैं सभी शासकीय निर्माण कार्यों एवं विकासोन्मुखी योजनाओं मौका मुआयना एवं स्थल निरीक्षण किया गया ।

 पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त आयुक्त प्रकाश अवस्थी ने यहाँ पर मण्ड़ला जिले की और भी अन्य ग्राम पंचायतों मैं मध्यप्रदेश सरकार एवं केन्द्र सरकार के द्वारा स्वीकृत तमाम विकासोन्मुखी योजनाओं के अंतर्गत पूर्ण किये जा रहे हैं निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण  और शूक्ष्म मौका मुआयना किया गया । इस दौरान यहाँ पर एम बी, कार्य मैं लगे मजदूरों का मस्टरोलो आदि दस्तावेजों का अवलोकन किया गया ।।                    

 

नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment