रेवांचल टाईम्स - नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर शव लटका मिला बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम सुरजपुरा रोड़ के खेतों पर 25 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला ।
जानकारी के अनुसार सुरजपुरा रोड निवासी बीरेन्द्र सिंह उर्फ बीरू राजा 25 साल का शव गाँव के कुड़ीनाले के हार के नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर शव लटका मिला ।
मिली जानकारी के अनुसार बीरू राजा रात को अपने खेत पर सोता था जब बीरू सुबह से लेकर दोपहर 12 बजे तक घर नही आया तो परिजनों ने तलाश की मृतक की बहिन छोटी राजा खेत पर पहुची तो देखा भाई नीम के पेड़ पर फांसी से लटका हुआ था छोटी राजा ने तुरन्त अपने पिता गुलाब सिंह को बताया इसके बाद गुलाब सिंह ने गुरुवार की शाम 5 बजे थाना पुलिस को सूचना दी ।
परिजनों ने पुलिस से मांग की पहले डॉग स्क्वायड से जांच करवाई जाये इसके बाद शव को पेड़ से उतारा जाये इस बजह से 17 घण्टे से अधिक शव पेड़ पर लटका रहा ।
आज पहले डॉग स्क्वायड और एफएलसी टीम ने घटना का मुयायना किया ।
इसके बाद तहसीलदार कमलेश कुमार कछवाहा व थाना प्रभारी जगतपाल सिंह की मौजूदगी में शव को पेड़ से उतारा गया और जब शव को देखा तो नाक के ऊपर घाव का निशान हैं और उसी घाव से काफी खून भी वहा हुआ है । इसके बाद मौका पंचनामा बना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ामलहरा भेज दिया ।
वही मृतक के पिता ने अपने ही बड़े भाई पर लागये हत्या के आरोप ।
कहा कि मेरे भाई के साथ सात साल से जमीनी विवाद चल रहा है, जिसके चलते मेरे पुत्र की हत्या करवाई गई है ।
मृतक चार बहनों का एक लोता भाई था और अगले महीने ही उसकी शादी होने वाली थी ।
No comments:
Post a Comment