BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मादक पदार्थ गांजा की तस्करी मे लिप्त आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 8 किलो ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख 25 हजार रूपये का एवं मोटर सायकल जप्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, December 20, 2021

मादक पदार्थ गांजा की तस्करी मे लिप्त आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 8 किलो ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख 25 हजार रूपये का एवं मोटर सायकल जप्त




          पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है ।

              आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण/अपराध श्री गोपाल खाण्डेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा श्री तुषार सिंह के मार्गदर्शन में थाना गढ़ा की टीम को 8  किलो गांजा के साथ 1 आरोपी को रंगे हाथ पकडा गया है।    

               थाना प्रभारी गढ़ा श्री राकेश तिवारी ने बताया कि आज दिनांक 20-12-21 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि  बजरंग नगर पहाड़ी रोड मे चढ़ाव के पास एक लड़का अपने साथ काले रंग के पिठ्ठू बैग एवं काई रंग के बेग में मादक पदार्थ गांजा लेकर मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 केएन 1629 में बैठा है तथा बेचने  हेतु किसी  का इंतजार कर रहा है,  सूचना पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुये योजनाबद्ध तरीके से मुखबिर के बताये स्थान बजरंग नगर पहाड़ी में दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये का एक लड़का मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 केएन 1629 लिये  अपनी पीठ पर काले रंग का बैग टांगे हुये तथा एक झोला नुमा काई रंग का बैग रखे हुये  दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम मोहसिन अंसारी उम्र 20 वर्ष निवासी अम्बेडकर कालोनी खेरमाई मंदिर के पास अधारताल का रहने वाला बताया जिसे मुखबिर की सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर पीठ पर टांगे हुये बैग एवं झोला नुमा बैग की तलाशी लेने पर पालीथीन में मादक पदार्थ गांजा रखे मिला उक्त जो तौल करने पर 8 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 1लाख 25 हजार रूपये का होना पाया गया। आरोपी मोहसीन अंसारी से 8 किलो मादक पदार्थ गांजा एवं गांजा के परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है।


 उल्लेखनीय भूमिका - आरोपी को रंगे हाथ गांजे के साथ पकड़ने में उप निरीक्षक ब्रजेन्द्र तिवारी, उप निरीक्षक प्रशांत शुक्ला, आरक्षक सचिन मेहरा, अश्विनी द्विवेदी की सराहनीय भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment