कलेक्टर ने की ग्रामीण विकास कार्यों की विस्तृत
समीक्षा
रेवांचल टाईम्स:कलेक्टर हर्षिका सिंह ने योजना भवन
में ग्रामीण विकास से जुड़े विभाग आरईएस, मनरेगा, प्रधानमंत्री
आवास, सीईओ
जनपद तथा संबंधित विभागों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि
ग्रामीण विकास के कार्य सतत रूप से जारी रखें। श्रीमती सिंह ने कहा कि ग्रामीणों
को लगातार रोजगार उपलब्ध कराएं। प्रत्येक पंचायतों में 5 से अधिक कामों को प्रारंभ रखें। इसी प्रकार अधिक से
अधिक लोगों को रोजगार दें। कलेक्टर ने लेबर बजट की समीक्षा करते हुए आवंटित लक्ष्य
के विरूद्ध प्राप्त की गई उपलब्धि की समीक्षा की। उन्होंने कम लेबर नियोजन के कारण
घुघरी, नैनपुर
एवं निवास के संबंधित अधिकारियों को नोटिस देने के निर्देश दिए। उन्होंने मस्टर को
डेलीबेसिस पर निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनवरी माह में अधिक से अधिक
लक्ष्य को प्राप्त करें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे, एसीईओ श्री मरावी, आरईएस-1 ईई दीपक आर्मो, आरईएस-2 ईई मनोज धुर्वे सहित सीईओ
जनपद एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास की समीक्षा
करते हुए कहा कि जनवरी माह में अपूर्ण कार्य को पूर्ण करें। इसी प्रकार द्वितीय
किस्त के पश्चात के कार्यों को भी जल्द पूरा करें। श्रीमती सिंह ने प्रधानमंत्री
आवास के तहत निर्माण कार्यों की विकासखण्डवार समीक्षा की तथा अपूर्ण कार्यों के
बारे में संबंधित सीईओ से जवाब मांगे। उन्होंने 20 प्रतिदिवस 20 प्रधानमंत्री आवास पूर्ण करने की बात कही। कलेक्टर
ने मेढ़बंधान के कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधितों से जानकारी ली। उन्होंने
खेत-तालाब के कार्यों की प्रगति से नाराजगी जाहिर की। इसी प्रकार सोखपिट के
कार्यों को सीसी जारी करते हुए जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि
ग्रामीण विकास के कार्यों को अनावश्यक लम्बित न रखें। संबंधित कार्यों में सीसी
जल्द क्लियर कराएं। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत शौचालय निर्माण की भी
समीक्षा की तथा जनवरी में शतप्रतिशत शौचालय के निर्माण के निर्देश दिए।
श्रीमती सिंह ने नाडेप के तहत
कार्यों को भी शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ठोस अपशिष्ट
प्रबंधन के कार्यों में धीमी गति रखने पर ब्लॉक कोआर्डीनेटर्स को नोटिस देने के
निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग प्रत्येक दिवस सीएम हेल्पलाईन का
निराकरण सुनिश्चित करेंगे। इसी प्रकार पंचायत स्तर पर सप्ताह में एक बार जनसुनवाई
शिविर का आयोजन भी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सामाजिक न्याय विभाग के प्रकरणों
में संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए दिव्यांग कैम्प एवं पेंशन वितरण के कार्य
सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मंडला जनपद में फीसरी सहित अन्य
योजनाओं के क्लस्टर विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही मोहगांव सहित अन्य स्थानों
में बनाए गए क्लस्टरों की आंकड़ेवार समीक्षा भी की।
No comments:
Post a Comment