BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
10 जनवरी तक स्वरोजगार सहित अन्य योजनाओं का लक्ष्य पूरा करें - हर्षिका सिंह - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, December 31, 2021

10 जनवरी तक स्वरोजगार सहित अन्य योजनाओं का लक्ष्य पूरा करें - हर्षिका सिंह

 



रोजगार मेलों के आयोजन को लेकर बैंकों एवं विभागों को निर्देश

रेवांचल टाईम्स:कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले के सभी बैंकों एवं स्वरोजगार से जुड़े विभागों की बैठक ली। यह बैठक 12 जनवरी को जिलेभर में आयोजित होने वाले रोजगार मेलों की तैयारियों के संबंध में थी। कलेक्टर ने कहा कि सभी बैंक एवं स्वरोजगार से जुड़े विभाग अधिक से अधिक लक्ष्य को प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत सभी बैंक अधिक से अधिक प्रकरण सुनिश्चित करें तथा लाभ देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि रोजगार के साथ-साथ लाभ वितरण भी सुनिश्चित किया जाए। श्रीमती सिंह ने सभी बैंकों को 10 जनवरी तक दिए गए लक्ष्य के विरूद्ध अधिकतम उपलब्धि प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना के तहत् भी ऋण वितरण सुनिश्चित करें। उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार की रोजगारपरक योजनाओं के तहत अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने एवं लाभ वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित करने की बात कही। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे, एलडीएम अमित केसरी सहित सभी बैंकों एवं स्वरोजगार से जुड़े विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने डीपीएम, एनआरएलएम को निर्देशित किया कि आजीविका मिशन के माध्यम से भी प्रशिक्षण एवं अन्य जरूरी कार्य करते हुए लाभ वितरण सुनिश्चित कराएँ। उन्होंने हथकरघा विभाग को भी अधिक से अधिक प्रकरण स्वीकृत करने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने पशुपालन, मत्स्य विभाग को निर्देशित किया कि किसानों को केसीसी का अधिकतम लाभ देना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार जिला उद्योग विभाग उद्यम क्रांति योजना के तहत प्रकरण बनाते हुए ऑनलाईन प्रक्रिया सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि सभी बैंक एवं विभाग 10 जनवरी तक संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण करें तथा प्लानिंग बनाते हुए अधिक से अधिक लाभ वितरण सुनिश्चित करें।

No comments:

Post a Comment