BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
15 वर्ष से 18 वर्ष के किशोर को 3 जनवरी से लगेगा कोविड का टीका - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, December 31, 2021

15 वर्ष से 18 वर्ष के किशोर को 3 जनवरी से लगेगा कोविड का टीका



रेवांचल टाईम्स: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने 15 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए प्रारंभ होने वाले अभियान के संबंध में जनसमुदाय के लिए एडवाईजरी जारी की है। उन्होंने कहा है कि जिले से अभी कोविड-19 का खतरा खत्म नही हुआ है। प्रदेश में अब ओमीक्रोन वायरस का प्रवेश होे गया है, जिससे हम सभी को खतरा बना हुआ है। 18 वर्ष से अधिक के व्यक्ति कोविड-19 के टीके की दूसरी खुरांक जरूर लगवाएँ। बीमार, गर्भवती 60 से अधिक आयु के व्यक्ति जिनकी बीमारी से लड़ने की क्षमता कम है, ये खतरे के समूह में आते हैं। कोविड के टीके जरूर लगवाएँ एवं कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि प्रदेश सरकार का ये अहम फैसला है कि 3 जनवरी 2022 से 15 वर्ष से 18 वर्ष बालक व बालिकाओं को कोविड-19 का टीकाकरण किया जायेगा। जिले के सरकारी व गैर सरकारी निजी अनुदान प्राप्त स्कूल तथा आई.आई.टी, पॉलिटेक्निक कॉलेजों में सत्र लगाकर किशोरों को टीकाकरण किया जायेगा। वर्ष 2007 अथवा उसके पूर्व जन्मे समस्त किशोर बालक व बालिकाएँ कोविड-19 वैक्सीनेशन हेतु पात्र होगें। जिलेवासियों से अनुरोध है कि अपने बच्चों को टीका जरूर लगवाएँ एवं अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक सहयोग करें।

No comments:

Post a Comment