BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सर्दियों में शरीर को रखना है गर्म और स्वस्थ्य, फॉलो करें ये योग आसन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, November 22, 2021

सर्दियों में शरीर को रखना है गर्म और स्वस्थ्य, फॉलो करें ये योग आसन



योग करने से मन, शरीर और आत्मा को कई गुना फायदे मिलते हैं। योग शरीर को टोन करता है, मन को शांत करता है और रोजाना इसे करने से काफी लाभ होते हैं। जैसे-जैसे मौसम बदलता है, वैसे-वैसे हमारा शरीर भी कई तरह के बदलावों का महसुस करता है जो कई बार अच्छे नहीं होते। स्पेशली तब जब ठंड के समय में सुबह उठना पड़े और कंबल से बाहर निकल कर योगा या एक्सरसाइज करना एक बहुत बड़ा काम लगता है। हालांकि योग आपको दिन भर के लिए सही किक-स्टार्ट दे सकता है। जानते हैं, सर्दियों के मौसम में तन और मन को स्वस्थ रखने वाले कुछ खास योगासनों के बारे में ।
1) पश्चिमोत्तानासन

यह आसन पीठ के निचले हिस्से, हैमस्ट्रिंग और कूल्हों को खींचते हुए पेट के अंगों की मालिश और शरीर को टोन करता है। इसे करने के लिए सबसे पहले दोनों पैरों को बाहर की ओर फैलाते हुए जमीन पर बैठ जाएं। पैर की उंगलियों को एक साथ रहने दें, फिर सांस लें और अपनी बाहों को ऊपर उठाएं और जहां तक हो शरीर को आगे की ओर झुकाएं और शरीर को भी झुकाएं।आगे की ओर झुकते हुए सांस छोड़ें।
2) धनुरासन

यह आसन पैर और बांह की मांसपेशियों को टोन करता है। इतना ही नहीं, यह मासिक धर्म की परेशानी और कब्ज से राहत दिलाने में भी फायदेमंद है, जो सर्दी के मौसम में बढ़ जाती है। इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएं। अब सांस छोड़ते हुए घुटनों को मोड़ते हुए कमर के पास ले आएं और अपने हाथों से फुट को पकड़ें। सांस लेते हुए सिर, छाती और जांघ को ऊपर की ओर उठाएं।
3) त्रिकोणासन

यह आसन पाचन में सुधार और तनाव को कम करने में मदद करता है और चिंता, स्ट्रेस और पीठ दर्द को भी कम करता है। इसे करने के लिए दोनों पैरों के बीच 2 से 3 फुट का फासला छोड़कर सीधे खड़े हो जाएं। राइट पैर को राइट की तरफ मोड़ें और अपने कंधों की उचाई तक दोनों हाथों को बगल में फैलाएं। अब सांस लें और राईट साइड झुकें।
4) भुजंगासन

यह आसन पेट को टोन करता है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है। यह मिडल और ऊपरी पीठ के लचीलेपन को भी मजबूत और बेहतर बनाता है। इसे करने के लिए नीचे की ओर मुंह करके जमीन पर लेट जाएं, फिर अपने हाथों को कंधों के बगल में जमीन पर फैलाएं। अपने पैरो को पीछे से फैलाएं और धीरे-धीरे सांस लें और अपने ऊपरी शरीर को ऊपर उठाएं।इस पोजीशन में 25 से 30 सेकेंड तक रहें, फिर सांस छोड़ते हुए लेटने की स्थिती में वापस आ जाएं।

No comments:

Post a Comment