BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आदिवासी समाज के संस्कृति को बचाएंगे- सोनिया उइके, शिववती उइके - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, November 12, 2021

आदिवासी समाज के संस्कृति को बचाएंगे- सोनिया उइके, शिववती उइके

 



रेवांचल टाइम्स  - मंडला आदिवासी महापंचायत गढामंडला के तत्वावधान में हुई आदिवासी सम्मेलन बर्रर्ई विकास खंड मवर्ई में स्वतन्त्रता सेनानी स्व.दरबारी भोई के मूर्ति अनावरण के अवसर पर  समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं विधायक नारायण सिंह पट्टा, कमल सिंह मरावी के विचारों से प्रभावित व आदिवासी समाज के उभरते युवा वरिष्ठ समाजसेवी राधेशाह मरावी के कार्यशैली से प्रभावित होकर दोनों बहनें सोनिया उइके, शिववती उइके निवासी रूसा बर्रर्ई आज से निरंतर समाज के हर मंच को साझा करते हुऐ मातृशक्तियों को जागृत करने हेतु हमारी पहचान, हमारी संस्कृति को बचाने का काम करेंगे।

                 आदिवासी समाज के मातृशक्तियों के ऊपर अनेकों प्रकार से आतनाऐं होते रहते हैं।

साथ ही नर्ई पीढ़ी समाज के मूल संस्कृति से हटकर दूर होते नजर आ रहे है।

        आदिवासी समाज के मान सम्मान स्वाभिमान तथा संवैधानिक हक अधिकारों के प्रति जागरूकता एवं हमारी रूढ़ी प्रथा के सांस्कृतिक धरोहर को बचाने नृत्यांगना, हास्यास्पद कमेड़ी के प्रस्तुति मंचों में करते हुऐ सम्पूर्ण मंडला जिले के अंदर मातृशक्तियों को और समाज को जनजागृति लाने के लिए काम करेंगे।

          ये दोनों बहनों नें समाज के प्रति लगाव व इनके सपनों को आदिवासी समाज निश्चित ही स्वीकार करेगें।

          ये दोनों बहनों के लिए क्षेत्रीय विधायक माननीय नारायण सिंह पट्टा हर सम्भव मदद की बात करते हुए शुभकामनाएं दी, साथ ही आदिवासी विकास परिषद के महासचिव कमलसिंह मरावी भी आदिवासी समाज के छिपी हुई प्रतिभावों के प्रति अपना मार्गदर्शन दिए,और क्षेत्र व समाज के हर युवा युवतियों को समाज के संस्कृति, रीति-रिवाज, परम्पराओं को बनाए रखने का प्रयास ही ये दोनों बहनों का लगाव होना माना जा रहा है।

सोनिया उइके, शिववती उइके को बर्रर्ई सरपंच हरिकुलेश , अरविंद कुशराम,अमर मांडवे,नैन सिह शिव मसराम ,बैगाशाह मरावी, सिंगारपुर से समाज सेवी हीरा सिंह उइके, गंगाबाई आर्मो, गीता मरावी ,रूकमणी सोनवानी, बोधू मरावी सहित समस्त लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित किए।

No comments:

Post a Comment