BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कैदी फरार...इलाज के लिए लाया गया था MY अस्पताल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, November 13, 2021

कैदी फरार...इलाज के लिए लाया गया था MY अस्पताल



रेवांचल टाइम्स\ खरगोन से इलाज के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल लाया गया कैदी हथकड़ी सहित भाग निकला। घटना शुक्रवार दोपहर की है। पुलिस को अब तक कैदी का अता-पता नहीं चल सका है। मामले में खरगोन एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।

पुलिस के अनुसार कैदी जाम सिंह भील निवासी मंडलेश्वर (खरगोन) हत्या के मामले में सजायाफ्ता था। वह मंडलेश्वर जेल में ही बंद था। तबियत बिगड़ने पर उसे इंदौर के एमवाय अस्पताल में शुक्रवार सुबह लाया गया था। कैदी अस्पताल में रूम नंबर 23 में था। दोपहर तक डॉक्टर ने कैदी की तबीयत सुधार होने की बात कही और उसका डिस्चार्ज सर्टिफिकेट बनाया जा रहा था। वार्ड में काफी भीड़भाड़ थी, इसी का फायदा उठाकर वह सिपाही जगदीश को चकमा देकर भाग निकला।

सिपाही जगदीश ने घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। SP खरगोन ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।

No comments:

Post a Comment