जबलपुर। कुंडम थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी और खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली|घटना की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।वारदात की सूचना मिलने पर एएसपी ग्रामीण शिवेश बघेल , डीएसपी ग्रामीण अपूर्वा किलेदार सहित टीआई कुंडम प्रताप मरकाम एवं एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई|पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए भिजवा ते हुए जांच शुरू कर दी है|
कुंडम टीआई प्रताप मरकाम ने बताया कि ग्राम ददरगबा ढोली निवासी 50 वर्षीय पुन्नू वरकडे खेती किसानी का काम करता था| कल रात में करीब 10:30 बजे पुन्नू अपनी पत्नी 45 वर्षीय मंगोबाई के साथ कमरे में सो गया था| घर में उसके बेटे लोकेश की पत्नी देवबती एवं 17 वर्षीय बेटी थे| रात में 10:30 बजे से 2:30 बजे के बीच पुन्नू ने कुल्हाड़ी मारकर बेरहमी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी| रात करीब 3:00 बजे बहू देवबती पानी पीने के लिए उठी तो उसने देखा कि सास खून से लथपथ विस्तार में मृत पड़ी है| घटना की जानकारी लगते ही गांव के लोग एवं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई|
महुआ के पेड़ पर फांसी पर लटका मिला पुन्नू-
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद पुन्नू की तलाश की गई तो वह घर से करीब 2 किलोमीटर दूर खेत में बने मकान के पास महुआ के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला|प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि उन्होंने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है|घटना के पीछे घरेलू एवं पारिवारिक कलह का कारण बताया जा रहा है| पुलिस को यह भी पता चला है कि पुन्नू सन की किस्म का व्यक्ति था| जिसकी अक्सर अपनी पत्नी से लड़ाई होती रहती थी, मामले की विस्तृत जांच की जा रही है|
No comments:
Post a Comment