Breaking

revanchal times new

सफारी कार में गोटेगांव से जबलपुर लाई जा रही थी अवैध शराब

 




2200 पाव देशी शराब कीमती 2 लाख 42 हजार रूपये एवं टाटा सफारी कार जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार, फरार 3 आरोपियों की तलाश

जबलपुर। शहर में अवैध रूप से शराब की सप्लाई करने के लिए तस्करी करते हुए गोटेगांव से टाटा सफारी में भारी मात्रा में शराब लाई जा रही थी|शराब की शहर मैं खपत हो पाती इसके पहले ही क्राइम ब्रांच एवं गड़ा पुलिस की टीम ने शराब तस्कर को दबोच कर टाटा सफारी एवं भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त कर ली है।

गढ़ा टीआई राकेश तिवारी ने बताया कि एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के आदेश दिए हैं, आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण, अपराध गोपाल खाण्डेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गढा तुषार सिंह के मार्ग दर्शन में थाना गढ़ा की टीम को लगाया गया था| इसी दौरान कल रात्रि में त्रिपुरी चौक के पास वाहन चैकिंग के दौरान सफारी वाहन क्रमांक एमपी 49 सी 1431 केा रोककर चैक किया गया।

जिसकी खिड़की वाहन चालक के द्वारा खोलने पर शराब की तीव्र गंध आने लगी झांककर अंदर देखने पर कार्टून की पेटियां रखी हुईं दिखी| चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम सनी उर्फ राजा अहिरवार उम्र 23 वर्ष निवासी चौधरी मोहल्ला रामपुर गोरखपुर का रहने वाला बताया| चैक करने पर उक्त वाहन के पीेछे की सीट पर 44 कार्टून मे 50-50 पाव देशी शराब के कुल 2 हजार 200 पाव कीमती लगभग 2 लाख 42 हजार रूपये की रखे मिले|

उक्त शराब के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी सनी उर्फ राजा अहिरवार ने उक्त शराब, वाहन क्रमंक एमपी 49 सी 1431 से गोटेगांव जिला नरसिंहपुर में मुकेश विल्वाह की देशी कलारी दुकान से स्वयं के द्वारा अकेले वाहन चलाकर लाना बताया | साथ ही उसके कार्य में पवन चक्रवर्ती, आर्दश सोनकर , मुुकेश विल्वाह के पूर्व निर्धारित योजना के तहत संलिप्त होना बताया कि उसे यह कार्य करने में उक्त तीनों के द्वारा ही उकसाया गया था।

आरोपी सनी उर्फ राजा अहिरवार से 44 कार्टून में कुल 2 हजार 200 पाव देशी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन टाटा सफारी क्रमांक एमपी 49 सी 1431 जप्त करते आरेापियेां के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट तथा 109, 34 भादवि के तहत कार्यवाही करते हुये पवन चक्रवर्ती, आदर्श सोनकर, मुकेश विल्वाह की सरगर्मी से तलाश जारी है |

सफारी में परिवहन कर लाई जा रही अवैध शराब को पकड़ने में उप निरीक्षक बृजेन्द्र तिवारी, उप निरीक्षक नीलेश पोर्ते , आरक्षक सचिन मेहरा, प्रधान आरक्षक अजय श्रीवास्तव, आऱक्षक सचिन मेहरा, अश्विनी, पुरूषोत्तम, शैलेन्द्र, राहुल की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new