रेवांचल टाइम्स - अधीक्षण अभियंता एमपीईबी द्वारा जानकरी देते हुए बताया गया कि सिवनी जिले में किसानों को कृषि हेतु 10 घंटे बिजली प्रदाय करने के लिये विद्युत विभाग तत्पर है। सिवनी जिले में कुल 63 नं. कृषि पम्प फीडरों पर A B एवं C तीन ग्रुपों में विद्युत सप्लाई की जाती है। जिसमें वर्तमान में 6 घंटे दिन के समय एवं 4 घंटे रात्रि के समय सप्लाई देने का निर्धारण सभी ग्रुपों में किया गया है। यदि फीडर पर मेटेनेंस करने, ट्रांसफार्मर बदलने या अन्य किसी अति आवश्यक कारण से निर्धारित सप्लाई दिया जाना संभव नहीं हो पाता है, तो उसे आगामी अन्य समय पर एडजस्ट कर 10 घंटे सप्लाई की आपूर्ति की जाती है। जिसकी मानिटरिंग विभाग द्वारा विद्युत सब स्टेशनों में लगे मोडमयुक्त मीटरो से की जाती है जिसकी कनेक्टीवीटी MDAS सर्वर से है। इस प्रकार कुल कृषि पम्पों हेतु औस सप्लाई 9.57 घंटे माह नवम्बर में आ रही है।
इसी प्रकार वर्तमान में वोल्टेज की समस्या के निराकरण हेतु विभाग की किराए के ट्रांसफार्मर की योजना संचालित है और जिन किसानों को वोल्टेज की समस्या है उनके द्वारा निर्धारित दर पर राशि जमा कराकर किराये का ट्रांसफार्मर लगवा सकते हैं। सिवनी जिले में अब तक कुल 72 नं. किराये के ट्रांसफार्मर लगाये जा चुके हैं। जिससे अनेकों किसानों को इस वोल्टेज की समस्या से निजात मिली है। विभाग द्वारा फेल ट्रांसफार्मरों को 3 दिवस के भीतर बदलने का प्रयास किया जाता है। वर्तमान में कुल 12 ट्रांसफार्मर रूटिन के बदलने हेतु शेष हैं, जिन्हें प्राथमिकता पर वरियताक्रम अनुसार बदलने हेतु कार्यवाही की जा रही है।
रेवांचल टाइम्स केवलारी सिवनी से अरुण राजपूत की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment