Breaking

revanchal times new

विभागीय राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न...





रेवांचल टाईम्स - आई ए एस काजल जावला ,मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा एवं जनप्रतिनिधि ,खेलप्रेमी समाजसेवी ने किया उत्साहवर्धन विभागीय राज्य स्तरीय बालिका वर्ग मे दक्षिण क्षेत्र विजेता बालक वर्ग मे पूर्वी क्षेत्र विजेता

कलेक्टर रत्नाकर झा के निर्देशन एवं संतोष शुक्ला सहायक आयुक्त  जनजाति कार्य विभाग के मार्गदर्शन में विभागीय क्षेत्र स्तरीय  क्रिकेट  17 वर्ष बालक बालिका की प्रतियोगिता वीरांगना रानी दुर्गावती स्टेडियम शहपुरा डिंडोरी में आयोजित की गई जिसमें मध्यप्रदेश के चार क्षेत्र जिला पूर्व क्षेत्र में सीधी उमरिया अनूपपुर शहडोल सिंगरौली जिला दक्षिण क्षेत्र में डिंडोरी मंडला बालाघाट सिवनी छिंदवाड़ा जिला पश्चिम क्षेत्र में खरगोन धार झाबुआ अलीराजपुर खंडवा जिले के प्रतिभावान विभिन्न स्तरों पर चयनित  खिलाड़ी कोचिंग मैनेजर के साथ विभागीय राज्य स्तरीय 17 वर्ष जूनियर  बालक बालिका वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए। 

कार्यक्रम के अतिथि काजल जावला आईएस एस.डी.एम. शहपुरा ज्ञानदीप त्रिपाठी महामंत्री भारतीय जनता पार्टी जिला डिंडोरी घनश्याम कछवाहा मंडल अध्यक्ष शहपुरा सोनेलाल परस्ते जनपद सदस्य मंडल महामंत्री रामलाल रजक समाज सेवी जगन्नाथ बनवासी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष आशीष गौतम भारतीय जनता पार्टी मीडिया प्रभारी अधिवक्ता सत्यम पाठक  राहुल रैकवार युवा मोर्चा सदस्य की उपस्थिति में समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईएस काजल जावला  एस डी एम ने बच्चों को संदेश दिया कि अपनी मेहनत से पुरानी कहावत को परिवर्तित किया जा सकता है खेलोगे कूदोगे तो होगे खराब पढ़ेंगे लिखेंगे तो बनेंगे नवाब वास्तव में आज खेल के क्षेत्र में जो बच्चे मेहनत कर रहे हैं उसका परिणाम पूरी दुनिया देखती है देश देश विदेश में ओलंपिक में पदक पाकर पूरे राष्ट्र का मान सम्मान बढ़ाते हैं ऐसे राष्ट्रीय खेल प्रतीकों को अपना आदर्श बना कर खेल भावनाओं से खेल खेलना चाहिए और अपने लक्ष्य पर एकाग्रता रहना चाहिए तभी हम खेल के माध्यम से देश का नाम रोशन कर सकेंगे वही महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी ने संबोधित किया और सभी खेल प्रतिभाओं को खेल भावना के साथ खेल खेलते हुए सकारात्मक प्रतिस्पर्धा के साथ तन मन धन से खेल के प्रति समर्पित होकर मेहनत करने का संदेश दिया बच्चों के संवाद में भी शामिल हुए, मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा ने सकुशल प्रतियोगिता संपन्न होने पर खिलाड़ी कोच मेनेजर व्यवस्थापको को शुभकामनाएं व बधाई दी,जिला क्रीड़ा प्रभारी अधिकारी पी एस राजपूत ने बताया कड़ी मेहनत और रोमांचक मुकाबले में बालिका वर्ग में दक्षिण क्षेत्र की टीम विजेता पुरस्कार प्राप्त की वही बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बालक वर्ग में पूर्व क्षेत्र की टीम ने  विजेता स्थान प्राप्त किया।

बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दक्षिण क्षेत्र के खिलाड़ी सचिन परस्ते को प्राप्त हुआ वहीं बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार अजय सिंह पूर्व क्षेत्र को प्राप्त हुआ मंचासीन अतिथियों द्वारा विजेता उपविजेता श्रेष्ठ प्रदर्शन के प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया एवं उत्साह वर्धन किया गया।


ये रहे उपस्थित खेल युवकल्याण अधिकारी केके चौरसिया मंडला से लीला  पेंद्रो छिंदवाड़ा अरबाज खान बालाघाट सुनील खोबरागडे डिंडोरी दिलीप सोनवानी सिवनी संदीप तिवारी खिलाड़ियों की आवास एवं विभिन्न व्यवस्था हेतु पी डी पटेल विकास खंड शिक्षा अधिकारी आर एस गुरुदेव प्राचार्य डीके श्रीवास्तव संदीप सोनी डी के ब्योहार अश्विनी कुमार साहू परसराम माथुने अमर उलाड़ी  प्रशिक्षक दिलीप सोनवानी परवेज खान अनिल लोधी नवीन खरगाल जागेश्वर नंदा रमा साहू राजकुमारी श्याम आंचल सिंह अमर साहू प्रदीप बैरागी एस लाकड़ा धर्मेंद्र मार्को जनरल मैनेजर जेबनियस टोप्पो मध्यक्षेत्र उपेंद्र मिश्रा पूर्व क्षेत्र दामोदर मुकाती पश्चिम क्षेत्र पीटीआई बैतूल एच आर महाते,अनूपपुर शिवकुमार मार्को खरगोन राजेन्द्र मंडलोई स्थानीय खेल सहयोगी पंकज उइय्याम शुभांशु साहू कैलाश रजक बलवंत उइय्याम विकास आर्मो  का सहयोग रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new