BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना के आंकड़ों ने MP में बढ़ाई टेंशन! भोपाल में 14 नए केस, CM ने दिए कड़े निर्देश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, November 30, 2021

कोरोना के आंकड़ों ने MP में बढ़ाई टेंशन! भोपाल में 14 नए केस, CM ने दिए कड़े निर्देश



मध्य प्रदेश में नवंबर के नए कोरोना (MP Corona Update Today) आंकड़ों ने राज्य में काफी टेंशन बढ़ा दी है। आज यानि मंगलवार 30 नवंबर 2021 को 20 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं और इसके साथ एक्टिव केस 110 के पार पहुंच गया है। बता दें कि अकेले भोपाल में ही आज 14 नए केस सामने आए हैं। इन आंकड़ों को देखने के बाद और कैबिनेट बैठक से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी बैठक बुलाई और कई कड़े निर्देश दिए।

इसके अलावा 1 दिसंबर 2021 को जिला क्राइसिस कमेटी की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में खुद सीएम जागरूकता अभियान को गति देने के लिए सड़कों पर निकलेंगे। बैठक में कैबिनेट मंत्री सारंग और स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी सहित सीएस और अन्य अफसर भी मौजूद रहे।

पिछले 24 घंटो में 20 नए मामले दर्ज

राज्‍य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20 नए केस मिले हैं जिनमें 14 भोपाल से और 5 इंदौर से हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमण की दर 0.04 % और रिकवरी रेट 98.60% है। साथ ही प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 119 है।

नए वैरिएंट से प्रदेश में अलर्ट

हाल ही में प्रदेश में कोरोना को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। एक बार फिर स्कूल 50% क्षमता से खुलेंगे। यानी एक बच्चा 6 दिन में से 3 दिन ही पढ़ने जाएगा। ऑनलाइन क्लासेस बंद नहीं होंगी, ताकि पेरेंट्स के पास विकल्प रहे। उनकी इच्छा होगी तो ही बच्चे स्कूल जाएंगे। इसके अलावा बिना अनुमति के बच्चे स्कूल नहीं बुलाए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने वाले यात्रियों पर नजर रखी जाएगी। नए वैरिएंट के चलते प्रदेशभर में अलर्ट जारी किया गया है।

No comments:

Post a Comment