रेवांचल टाइम्स -थाना बम्हनी द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर मसरूका किया जब्त
1. घटना का विवरण -फरियादीया श्रीमती उर्मिला झारिया पति स्वर्गीय यमुना प्रसाद झारिया उम्र 49 साल निवासी केवलाही टोला अंजनिया ने चौकी अंजनिया थाना बम्हनी में दिनांक 29.11. 2021 को रिपोर्ट किया था कि दिनांक 28.11.2021 की शाम करीब 7:30 बजे अपने घर में ताला लगाकर रिश्तेदार दुर्गा झारिया के घर अंजनिया शादी में गई थी, रात करीब 11:00 बजे जब वह घर वापस आई, तो घर के गेट का ताला टूटा था, घर के अंदर के अन्य दो ताले टूटे थे, साकल खुली थी, फिर डर के कारण पड़ोस के लोगों को बुलाकर घर के अंदर गई, तो दो लड़के दौड़कर भागते हुए दिखाई दिए, चेक करने पर घर से ₹24000, एक एटीएम कार्ड, एक कैमरा चुरा कर ले गए, रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 509/ 2021 धारा 457,380,34 आईपीसी कायम किया जाकर आरोपियों एवं माल की तलाश प्रारंभ की गई.
2. अपराध का खुलासा अपराध की विवेचना के दौरान घटनास्थल पर एक काले रंग की चप्पल मिली, जिस आधार पर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई, तो उक्त चप्पल की पहचान कराए जाने पर क्योंलाही मोहल्ले के मोनू और सागर की चप्पल के रूप में पहचान हुई, जिसकी तलाश उसके घर पर करने पर वह नहीं मिला, दिनांक 29.11.21 को मुखबिर सूचना के आधार पर घेराबंदी कर आरोपी 1.प्रवेश उर्फ वीरु पटेल पिता श्री महेंद्र पटेल उम्र 23 साल एवं आरोपी 2. प्रशांत उर्फ शेरू पटेल पिता श्री महेंद्र पटेल उम्र 26 साल निवासी अंजनिया को गिरफ्तार किया गया एवं एक नाबालिग विधि विवादित किशोर को अभिरक्षा में लिया गया उक्त तीनों से घटना में चोरी गए रुपए एक एटीएम कार्ड एक एटीएम कवर 1 फरियादियों की पर्ची एक लोहे की रॉड जिससे ताला ताले तोड़े गए थे घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल विधि विवादित किशोर की दूसरी चप्पल कुल मशरूका ₹61350 के जप्त किए गए, पूछताछ पर उक्त तीनों के द्वारा एक राय होकर चोरी करना स्वीकार किया.
3. उल्लेखनीय कार्य
उक्त वारदात की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत द्वारा आरोपियों एवं माल मशरूका की शीघ्र बरामदगी हेतु एसडीओपी नैनपुर को निर्देशित किया गया था, जो एसडीओपी नैनपुर सुश्री आकांक्षा चतुर्वेदी द्वारा थाना प्रभारी बम्हनी निरीक्षक नीलेश दोहरे को अपने मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपियों व माल बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया, जिनके मार्गदर्शन में उप निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत चौकी प्रभारी अंजनिया, asi अशोक चौधरी, प्रधान आरक्षक उत्तम पटेल, प्रधान आरक्षक शिव शंकर राजपूत, प्रधान आरक्षक सुशील डहरिया, आरक्षक भूपेंद्र, आरक्षक सुनील सिंह, आरक्षक कीर्ति नागपुरे, आरक्षक रामप्रसाद नेताम द्वारा घटना के आरोपियों एवं माल की बरामदगी 24 घंटे के अंदर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
No comments:
Post a Comment