BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
'आंख से काजल चुराना' कहावत हुई पुरानी, यहां तो नसों से खून भी चुरा लिया जाता है - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, November 1, 2021

'आंख से काजल चुराना' कहावत हुई पुरानी, यहां तो नसों से खून भी चुरा लिया जाता है



रेवांचल टाईम्स :‘आंख से काजल चुराना’ (Aankh se Kajal Churana) ये कहावत तो आपने सुनी होगी, लेकिन क्या कभी आपने नसों से खून चुराने (Blood Stolen) के बारे में सुना है? उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर में एक युवक ने आरोप लगाया है कि उसके परिचित ने कथित रूप से किसी नशीले पदार्थ से भरी सिगरेट (Cigarette) दी, जिसे पीकर वह बेहोश हो गया और फिर उसका खून निकाल लिया.

फैजान ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि शनिवार सुबह एक साथी के साथ वाहन में सफर करते समय उसे सिगरेट दी गई थी. उसने दावा किया कि उन्हें ब्लड टेस्ट के लिए ले जाया गया और फिर उनका खून निकाला गया.

उनके परिवार ने कहा कि वे पूरे दिन उनका पता नहीं लगा सके. उन्होंने उसके मोबाइल पर कॉल करने की कोशिश की और उसे किसी अंजान व्यक्ति ने उठाया, जिसने फैजान का दोस्त होने का दावा किया था. उन्होंने बताया कि वह रात में लौटा और घर पर गिर पड़ा.

एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि रविवार को पीड़ित परिवार की ओर से अपहरण और अवैध रूप से खून निकालने की शिकायत दर्ज कराई गई है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

No comments:

Post a Comment