रेवांचल टाइम्स : जानकारी के मुताबिक जनपद पंचायत बिछिया के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत अंजनिया में साफ सफाई व्यवस्था को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिससे ग्राम अंजनिया के चौक चौराहे गली मोहल्ले स्टैंडओं में जगह जगह गंदगी पसरी हुई है। यहां पंचायत के जनप्रतिनिधि जो उनके अधिकारिक गांव में विकास कराने के लिए मूल कर्तव्य है उसे धता बताते हुए अपने कामों से पल्ला झाड़ रही है जिससे इधर अंजनिया के बार्डो में आलम यह है कि पंचायत के द्वारा बनाए गए कूड़ेदान कचरे से भरे पड़े हुए हैं जिन्हें ना तो पंचायत के द्वारा अपने सफाई कर्मियों से उठाएं जा रहे हैं और नाली में जमे मलवा को यहां से हटवा रहे हैं तो भी उन्हें रोड के ऊपर ही रख दिए जा रहे हे। जिनके कारण डेंगू मलेरिया जैसी और भी कई तरह की बीमारी फैलने का अंदेशा तो बना ही हुआ है पर लोगों को यहां से आवाजाही करने में विभिन्न तरह की परेशानियां उठानी पड़ रही है। लेकिन पंचायत का ध्यान इस तरफ केंद्रित ही नहीं है अंजनिया के नागरिकों के द्वारा ग्राम पंचायत अंजनिया के ऊपर आरोप लगाते हुए कहे है कि पंचायत के द्वारा सफाई अभियान को लेकर यहां सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिदिन प्राथमिकता से सफाई करवाती तो है पर लेकिन यहां महीने महीने भर वार्ड में नाली मै जमे मलबे एवं कूड़ेदान में भरे कचरों को हर रोज क्यों नहीं उठाती है। जिसके कारण अंजनिया के नागरिकों में रोष व्याप्त है।
ई ग्राम पंचायत अंजनिया की सफाई व्यवस्था उतरी पटरी से हर गली मोहल्ले में बना गंदगी का अंबार
bydigital bharat
-
0