BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मुख्यमंत्री के मंडला आगमन पर जिले में चल रहे अबैध शराब, नशे के व्यापार को लेकर ज्ञापन सौंपेगी युवा कांग्रेस... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, November 21, 2021

मुख्यमंत्री के मंडला आगमन पर जिले में चल रहे अबैध शराब, नशे के व्यापार को लेकर ज्ञापन सौंपेगी युवा कांग्रेस...




रेवांचल टाईम्स - प्रदेश के मुखिया के आगमन पर दिनांक 22नवम्बर को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  का आगमन मंडला हो रहा है l मुख्यमंत्री के मंडला आगमन पर मंडला जिले में चल रहे अवैध कारोबार एवं जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर ज्ञापन दिया जायेगा l

 ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा नर्मदा नगरी मंडला को पवित्र नगरी घोषित करते हुए 5 किलोमीटर के क्षेत्र में शराब प्रतिबंधित की गई थी लेकिन मंडला जिले का आबकारी विभाग और पुलिस विभाग मुख्यमंत्री जी के आदेश का पालन नहीं कर रहा है, आबकारी अधिकारी मंडला जिले में सालों से जमे हुए हैं l आज मंडला शहर में जगह जगह अवैध एवं नकली-जहरीली शराब बिक रही है, स्मेक का कारोबार भी बड़े स्तर पर हो रहा है जिससे नई युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है और लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं l

 युवा कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री को उनके द्वारा घोषित पवित्र नगरी मंडला में चल रहे अवैध कारोबार को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा l

No comments:

Post a Comment