BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कभी राजनीति का शिरमोर रहे नैनपुर के राजनीतिक हालात चर्चा का केंद्र... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, November 21, 2021

कभी राजनीति का शिरमोर रहे नैनपुर के राजनीतिक हालात चर्चा का केंद्र...

            



रेवांचल टाइम्स -- नैनपुर कभी राजनीति का शिरमोर रहे नैनपुर के राजनीतिक हालात चर्चा का केंद्र बने हैं , जहां एक और प्रशासनिक दबाव कम हुआ है , वहीं समस्याओं के निदान को लेकर गली - गली चर्चाएं हो रही हैं । विशेष तौर पर ब्रॉड गेज की पटरी पर दौड़ने वाली रेल बंद है । नैनपुर के साथ रेलवे का सौतेला व्यवहार् घर घर में चर्चित है । आखिर ऐसे कौन से कारण हैं कि नैनपुर बालाघाट सेक्शन पर समनापुर स्टेशन से गोंदिया के लिए बालाघाट से कटंगी के लिए ट्रेन चालू कर दी गई है । नैनपुर एशिया का छोटी लाइन का बड़ा जंक्शन था , जिसकी खुलेआम उपेक्षा की जा रही है । रेलवे आय के साधन के साथ सुविधाओं के लिए है । भले ही यात्री सुविधाओं के अलावा आय का स्रोत माना जाता है । कारण है जो जनता जानना चाहती है, ट्रेन क्यों नहीं चलाई जा रही है । कांग्रेसियों रेलवे के मामले में क्यों मौन है । आम जनों में चर्चा का विषय है , वही सत्ताधारी दल भाजपा जिसे विरोध करने के लिए सशक्त पार्टी के रूप में माना जाता था । पंचायत से लेकर राजधानी दिल्ली तक भाजपा के जनप्रतिनिधियों को पिछड़े आदिवासी क्षेत्र के लोगों ने भरपूर स्नेह और साथ देकर सरकार बनाने में साथ दिया । जबलपुर गोदिया सेकशन नैनपुर मंडला मैं ट्रेन नहीं चलने से चलने से लोग परेशान है ।

नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment