रेवांचल टाईम्स - शुक्रवार को भाजपा विधानसभा कार्यालय में अनुसूचित जनजाति मोर्चे के जिलाध्यक्ष वीरपाल इनवाती का भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे ने शाल श्रीफल और पुष्प माला से सम्मान कर उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।*
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के साथ बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग बाजे गाजे के साथ चौरई कार्यालय पहुंचे जहां भाजपा पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया नगर में भी कई स्थानों पर श्री वीरपाल इनवाती का स्वागत किया गया। इस अवसर पर ग्राम पाल्हरी, धमनिया, सिरस, जुरतरा, ढूढमर माल, पांजरा के 50 से अधिक आदिवासी युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व विधायक श्री दुबे ने सभी युवकों का तिलक लगाकर भगवा गमछा पहनाकर भाजपा परिवार में आने पर सभी का हार्दिक अभिनंदन किया।
चौरई क्षेत्र को मिले इस प्रतिनिधित्व के लिए सर्व आदिवासी समाज द्वारा पूर्व विधायक श्री दुबे को धन्यवाद दिया गया।
*कार्यक्रम अवसर पर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह रघुवंशी, जितेंद्र चौरे, कमलेश वर्मा, भाजपा नेता सुरेश शर्मा, सिरपत नायक, दीपक दुबे, संदीप दुबे, अमित सोनी, गणाराम उइके, अजय चौरसिया, जितेंद्र गौतम, सुरेश परतेती, प्रदीप रघुवंशी, गुड्डा रघुवंशी, सुरेश चंद्रवंशी, राजेंद्र संदराम, अनिल धुर्वे, आशीष काकोडिया, समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment