रेवांचल टाईम्स - पुलिस अधीक्षक संजय सिंह के निर्देशन और अनु0अधि0(पु0) रवि प्रकाश कोल के मार्गदर्शन में थाना यातायात डिण्डोरी द्वारा चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान में विशेष रुप से बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर विशेष रूप से जैसे आधा दर्जन पुलिस कर्मियों, पत्रकारों , अधिवक्तागण पटवारी एवं अन्य शासकीय सेवकों के चालान किये गये चेकिंग जैसे आधा दर्जन पुलिस कर्मियों के पत्रकारों के अधिवक्तागण पटवारी एवं अन्य शासकीय सेवकों के चालान किये गये डिंडोरी सयुक्त कार्यालय (कलेक्ट्रेट) के सामने वाहनों की चेकिंग की गई। थाना यातायात के द्वारा पिछले दिनों से लगातार वाहनों की चेकिंग अलग अलग जगहों, हाइवे में चेकिंग पॉइंट लगाए जा रहे हैं,जिसमें क्षमता से अधिक सवारी ढोने वाले वाहन, बाइक,ऑटो,ट्रक,मैजिक आदि शामिल हैं। गौरतलब है कि शहडोल रेंज के आई0जी0 ए डी डी0सी0 सागर द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को समझाइस भी दी जा रही है और जिन वाहन चालकों पर समझदारी का असर नहीं पड़ रहा है उन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
वाहन चालकों के
पास ये दस्तावेज होना आवश्यक है*
लायसेंस,वाहन बीमा,पीयूसी0,रजिस्ट्रेशन,फिटनेस , एवं हेलमेट । यातायात पुलिस डिण्डोरी के थाना प्रभारी उप निरीक्षक राहुल तिवारी, सूबेदार कुँअर सिंह उलाड़ी और यातायात थाना स्टाफ द्वारा कलेक्ट्रेट तिराहा में आज चेकिंग लगाकर मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघन करने वाले 41 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर समन शुल्क 10500.00 रुपये वसूल किये गए।
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ
No comments:
Post a Comment