रेवांचल टाईम्स - मैहर से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पंडित राम निवास उरमालिया जी के नेतृत्व में दिनांक 8 दिसंबर 2021 दिन बुधवार समय सुबह 11:00 बजे से धरना प्रदर्शन स्थल-पुरानी नगर पालिका के पीछे घंटाघर के पास मैहर में 5 सूत्रीय प्रमुख मांगों को लेकर मुख्य अतिथि श्री अजय सिंह (राहुल भैया) पूर्व नेता प्रतिपक्ष मध्यप्रदेश विधानसभा के आतिथ्य में वा कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवं विधानसभा क्षेत्र की आम जनता के साथ किया जाना है आज मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार अपने आप को जन हितैषी बताना सबका साथ सबका विकास के नारे को देखकर सत्ता की कुर्सी पर काबिज होने के बाद सबका साथ सबका विकास के फार्मूले को उल्टा करते हुए सबका साथ पार्टी का विकास और आम जनता को महंगाई की मार देकर खुद की जेब भरने का काम कर रही है वही ऐसी निकम्मी व भ्रष्ट सरकार को आईना दिखाने के लिए मैहर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पंडित राम निवास ने आम जनता की भावनाओं को देखते हुए आम जनता के हितों को सोचते हुए आम जनता की भलाई और मांग को स्वीकार करते हुए यह तय किया कि मैहर को जिला बनाने एवं क्षेत्रीय जन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर 8 दिसंबर 2021 को विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा साथ ही विधानसभा मैहर के सभी आम जनमानस से अपील की कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने मैहर की आम जनता के सपनों को हमेशा ही चकनाचूर करने का काम किया है जिसका उदाहरण मध्य प्रदेश में कांग्रेसी हमारी सरकार ने मेहर को जिला बनाने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव पास कर लगभग पूरी प्रक्रिया संपूर्ण कर चुकी थी तभी सत्ता की लालची भाजपा ने छल बल के साथ सत्ता पर काबी जो कर मैहर को जिला बनाने से रोका आप सभी आम जनमानस भाजपा सरकार के विरोध में 8 दिसंबर 2021 को अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर विरोध प्रदर्शन में सहभागी बने। प्रमुख 5 सूत्रीय मांगे निम्नानुसार हैं (1) मेहर को जिला बनाया जाए।
(2) रबी फसलों को ध्यान में रखते हुए किसानों के हित में बिजली समस्या का समाधान जैसे की अघोषित बिजली कटौती बंद की जाए तथा जले हुए ट्रांसफार्मर तत्काल बदले जाएं।
(3) राजस्व निरीक्षक मंडल नादन एवं तिलौरा के अंतर्गत किसानों की एक और सबसे बड़ी आफत बंसीपुर जंगल में हजारों की संख्या में विचरण करने वाले नील गायों (वनरोझ) हाय जो कि किसानों की फसल को भारी नुकसान पहुंचाते हैं लिहाजा वन विभाग नील गायों का माकूल इंतजाम करें।
(4) करोना कॉल 2021 के दौरान मैहर में बहुत बड़ा खाद्यान्न घोटाला हुआ मई, अप्रैल से नवंबर 2021 तक 10 माह की निशुल्क राशन गरीबों को दिया जाना था जो कि नहीं मिला मात्र 7 माह का ही निशुल्क राशन दिया गया वह 3 माह का राशन उचित मूल्य के दुकानदार के पास भेजा ही नहीं गया लिहाजा उप खाद्यान्न कहां गया इसकी जांच की जाए। (5) प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के मजदूरी भुगतान में जनपद पंचायत मैहर के द्वारा करोड़ों रुपए का घोटाला किया जा चुका है अब तक जितने भी उक्त घर प्रधानमंत्री योजना के तहत बनाए गए हैं किसी भी आवास हितग्राही को मनरेगा के तहत मिलने वाला ₹18000 मजदूरी किसी भी हितग्राही को नहीं दिया गया जोकि समस्त हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के मनरेगा मजदूरी का ₹18000 का भुगतान मिलना चाहिए।
No comments:
Post a Comment