Breaking

revanchal times new

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह को दी चेतावनी...




रेवांचल टाइम्स - मुख्यमंत्री निवास में आज सुबह कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह को किया गया था तलब इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भी रहे मौजूद।

मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में मंत्री को दी चेतावनी, भविष्य में संभलकर करें बयानबाजी


सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दी कार्यकर्ताओं और मंत्रियों को दी कड़ी चेतावनी।


संभल कर बोले सभी को अनुशासन का पालन करना चाहिए जो भी गलत बयानबाजी करेगा उसको बख्शा नहीं जाएगा।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान।


सभी वर्गों की मां बहन और बेटियों का कल्याण और सम्मान बीजेपी सरकार की पहली प्राथमिकता हमने बिसाहूलाल सिंह से बात की है उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है और यह निर्देश दिए हैं कि भावनाएं चाहे जो कुछ भी हो संदेश गलत नहीं जाना चाहिए।

         मैंने सख्त चेतावनी दी है और कहां है कि एक-एक शब्द तोल कर बोलना चाहिए ऐसे कोई शब्द ना हो जिससे गलत संदेश जाए।


रेवांचल टाइम्स लांजी, बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे

Post a Comment

Previous Post Next Post