BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ब्लाक काँग्रेस ने बैठक कर मनाई पंडित नेहरू की जयंती... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, November 15, 2021

ब्लाक काँग्रेस ने बैठक कर मनाई पंडित नेहरू की जयंती...





रेवांचल टाईम्स - पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के जन्मदिन पर एवं राष्ट्रनेत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमो की बनाई रणनीति 


जुन्नारदेव विधायक एवं ब्लॉक काँग्रेस कार्यालय जुन्नारदेव में काँग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाकर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। 

बैठक में सर्वप्रथम महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, युगपुरुष, आधुनिक भारत के निर्माता देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र का पूजन कर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात 18 नवंबर को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के जन्मदिन को हर्सोल्लास के साथ बड़े धूमधाम से मनाने की रूप रेखा बनाई गई। पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन को ब्लाक मुख्यालय के साथ साथ क्षेत्रीय स्तर पर भी मनाने का निर्णय बैठक में लिया गया। इसी के साथ 19 नवंबर को महान क्रांतिकारी, विश्वपटल पर महिला शक्ति का लोहा मनवाने वाली, आयरन लेडी, भारत रत्न, राष्ट्रनेत्री, पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शनी स्व. श्रीमती इंदिरा गांधीजी की जयंती के मौके पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा भी बनाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए जुन्नारदेव पर्यवेक्षक राजीव तिवारी ने उपस्थितजनों को आगामी कार्यक्रमों के लिये जिला काँग्रेस से जारी दिशा निर्देशों से अवगत कराया एवं सभी पार्टी पदाधिकारियों से सक्रिय सहयोग का निवेदन किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष घनश्याम तिवारी ने कहा कि हमें अपने नेता कामलनाथ जी का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाना है। 18 नवंबर को सभी क्षेत्रीय काँग्रेस कमेटियों के द्वारा हमारे नेता का जन्मदिन मनाया जाएगा। साथ ही ब्लाक मुख्यालय पर भी विविध कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। उपस्थित जनों से दमुआ में स्व. इंदिरा जी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की गई। कार्यक्रम के अंत मे पंडित नेहरू की जयंती के अवसर पर मिष्टान्न वितरण किया गया।

कार्यक्रम में जुन्नारदेव पर्यवेक्षक राजीव तिवारी, ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष घनश्याम तिवारी, नपाध्यक्ष पुष्पा साहू, अशोक विश्वकर्मा, प्रदीप शर्मा, रमेश साहू, बाबा बैग, सुधीर लदरे, उपेंद्र शर्मा, अरुण साहू, अंगूरी नागवंशी, डी आर बोनिया, बी एल तागड़ी, हफीज खान, घनश्याम बरखाने,निसार गुल खान, अंकित राय, खलील खान, रामचन्द्र पवार, एल डी राठौर, ठाकुर जशवंत सिंह,प्रेमशा भलावी, हेमराज पवार, याकूब सिद्दीकी, अंसार खान, अविनाश पाठक, संजय विश्वकर्मा, आत्माराम नागवंशी, पूरण धुर्वे, गामा जैन, रामस्वरूप मुछौरिया,मोहित डेहरिया, नासिर अली, दिलीप साहू, केलाश यदुवंशी, सुखनंदन साहू, राजेन्द्र सूर्यवंशी उस्मान सिद्दीकी, इनायतुल्ला खान, गन्नूलाल जावरकर, शांत कुमार नागलिंगम, चेतन नागदेव, राजेन्द्र कनॉजिया, अजय साहू, रूपचंद साहू, नर्मद विश्वकर्मा, चंद्र विजय धुर्वे, दिलीप बारसिया, शिवमोहन कवरेती, महादेव परतेती, आशाराम आम्रवंशी, मुकेश उईके, विक्रांत विश्वकर्मा, पन्ना विश्वकर्मा, सुखलाल कुमरे, राधेलाल आमरे सहित बड़ी संख्या में काँग्रेसजंन उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment