रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के विकास खण्ड मोहगांव के ग्राम चाबी के बस स्टैंड स्थित एस रेडियो एंड इलेक्ट्रॉनिक में बीती शाम 8 बजे अचानक आग की लपटें निकलने लगी जिसे आस पास में रहने वाले लोगो द्वारा ताला तोड़ कर आग में काबू पाया गया लेकिन तब तक सारा सामान जल कर खाक हो चुका था आग लगने का कारण संभवतः शॉर्ट सर्किट है। दुकानदार सुगम साहू के अनुसार वह रोज की तरह शाम 7 बजे दुकान बंद कर के घर चले गए थे स्थानीय लोगो द्वारा फोन पर जानकारी दी गई तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आग से लगभग 5 लाख का नुकसान होने की
आशंका जताई जा है।