BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
महिला सरपंच की मौत,दो गुटों के बीच झड़प में 6 घायल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, November 6, 2021

महिला सरपंच की मौत,दो गुटों के बीच झड़प में 6 घायल



मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में दमोह जिले (Damoh district ) के एक गांव में दो गुटों के बीच संघर्ष (clash between two groups ) में 40 वर्षीय एक महिला सरपंच की मौत हो (40-year-old woman sarpanch killed) गई और छह अन्य घायल हो गए.

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात को ग्राम गंज बरखेड़ा में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमे सरपंच गेंदा बाई लोधी गंभीर रूप से घायल हो गई. दोनों गुटों में कुछ पुरानी रंजिश थी, जिसकी वजह से शुक्रवार रात को विवाद हुआ, इस हिंसक झड़प में घायल महिला सरपंच की दमोह के जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस संघर्ष में शामिल फरार आरोपियों की तलाश कर रही है.

बटियागढ़ पुलिस थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार रात ग्राम गंज बरखेड़ा में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमे सरपंच गेंदा बाई लोधी गंभीर रूप से घायल हो गई और दमोह के जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मिश्रा ने कहा कि लोधी का 24 वर्षीय बेटा सहित दोनों गुटों से जुड़े छह लोग इस घटना में घायल भी हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बटियागढ़ पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों गुटों में कुछ पुरानी रंजिश थी, जिसकी वजह से शुक्रवार रात को विवाद हुआ. उन्होंने कहा कि इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस संघर्ष में शामिल फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

No comments:

Post a Comment