मण्डला 13 नवम्बर 2021 जिला विधिक सहायता अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मंडला अतंर्गत तहसील नैनपुर के ग्राम जामगांव में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत वृहद विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन। शिविर में 38 हितग्राहियों को मिला लाभ, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार व श्री आर0एस0 शर्मा प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला के निर्देशन में एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ० श्रीमति प्रीति श्रीवास्तव को मार्गदर्शन में दिनांक 02 अक्टूबर 2021 से 14 नवंबर 2021 तक आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अखिल भारतीय जागरूकता एवं पहुंच कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 13 नवम्बर 2021 को तहसील नैनपुर के ग्राम जाम गांव जिला मंडला में अखिल भारतीय विधिक जागरूकता एवं पहुंच कार्यकम का आयोजन किया गया।
ग्राम में आयोजित अखिल भारतीय विधिक जागरूकता एवं पहुंच कार्यक्रम के अंतर्गत शासन के विभिन्न विभागों के द्वारा विभिन्न योजनाओं का लाभ लगभग 38 पात्र हितग्राहियों को दिलाया गया, जिसमें 10 हितग्राही उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग से 05 लोगो को लाभान्वित, स्वच्छ भारत अभियान योजना शौचालय निर्माण के लिए 5 हितग्राही लाभान्वित, कृषि विभाग से 04,लाभान्चित, इसी प्रकार 04 हितग्राहियों को लाडली लक्ष्मी योजना, अजीविका मिशन से 10 हितग्राही का लाभ प्रदान किया गया तथा अन्य विभागों की समस्या का लाभ दिलाये जाने हेतु आवेदन रजिस्ट्रड किये गये। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला द्वारा कल्याणकारी कियानवित योजनाओं की जानकारी दी। इसी प्रकार शासन की विभिन्न योजनाए जैसे- महिलाओं के अधिकार, विधिक सहायता योजना एवं म0प्र0 पीड़ित प्रतिकर योजना की जानकारी दी गई एवं योजनाओं के पम्पलेट्स वितरित किये गये। यह भी बताया गया कि आजादी के अमृत महोत्सव अभियान अतर्गत यह शिविर सम्पूर्ण मंडला जिले में आयोजित किये जा रहे हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय विशेष न्यायाधीश श्री आर0पी0 सिंह के द्वारा माँ सरस्वति एवं महात्मागांधी के छायाचित्र पर पुष्पाहार अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश/सचिव, डॉ0 श्रीमति प्रीति श्रीवास्तव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला, श्री डी0आर0 अहिरवार जिला न्यायाधीश, श्री विशाल शर्मा जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री विजय कुमार खोब्रागडे, सरपंच, सचिव, ग्रामवासी एवं अन्य विभाग प्रमुखों की उपस्थिति में आयोजित हुआ।
No comments:
Post a Comment