रेवांचल टाइम्स - अंजनियां महिलाओं और युवतियों को स्वरोजगार बनाने की दिशा में कार्य करने वाली संस्था स्वयं सिद्धम का आज दो माह पूर्ण हो जाने के उपलक्ष्य में अंजनिया के आशीष ब्यूटी केयर प्रशिक्षण केंद्र में कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों के द्वारा कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों एवं महिलाओं- युवतियों को यह बतलाते हुए कहां की स्वयं सिद्धम संस्था में महिलाओं को ब्यूटी पार्लर से संबंधित कोर्स को सिखाकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करती है। और इस संस्था ने जिले में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में ब्यूटीशियन से संबंधित युवतियों को कोर्स का प्रशिक्षण देकर उन्हें दिन प्रतिदिन नए नए तौर-तरीके सिखाकर अपने स्वयं के पैरों में खड़े होकर आत्मनिर्भर बना रही है।
इसी आत्मनिर्भरता के तारतम्य में जिले के अंजनिया ग्राम में स्थित सिद्दू ब्यूटीशियन प्रशिक्षण केंद्र में कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों के द्वारा स्वयं सिद्धम के 2 माह पूर्ण हो जाने पर बधाई व शुभकामनाएं दी महिला सशक्तिकरण को मिल रहा बढ़ावा.और स्थानीय मुख्य अतिथियों के द्वारा आगे बढ़ते हुए कहा कि यह प्रशंसा संस्था द्वारा महिलाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में कि जा रही है जो सराहनीय है और कहा कि वर्तमान में महिला सशक्तिकरण को जिस तरह बढ़ावा मिल रहा है वह आने वाले समय के लिए बहुत अच्छा संकेत है।आगे उन्होंने यह भी बताया कि भारतवर्ष में सिंगार का एक अलग महत्व रहा है हमारे पुराणों में देवी देवताओं का जिक्र होता है उसमें खास करके देवियों का सिंगार का भी उल्लेख हमेशा होता है उनके आभूषणों को उनके माथे मैं बिंदी का, उनके लाली का, केस सज्जा का हमने कई बार धार्मिक पुराणों में पढ़ा है सुना है इस दौरान संस्था से प्रदान किए गए ब्यूटीशियन से संबंधित किट को मुख्य अतिथियों के द्वारा सेमिनार में आए हुए महिलाओं और युवतियों को प्रमाण पत्र देकर प्रदान किए गए
इस दौरान बीजेपी मंडल अध्यक्ष नीरज पटेल प्रभातचंद्र झा अंजनिया चौकी प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत, नायब तहसीलदार सुश्री शीतल चंद्रवंशी, स्थानीय अधिवक्ता पीयूष पांडे, सरपंच सुधीर मरावी उपसरपंच विनोद पटेल संजय मिश्रा एवं और भी मुख्य अतिथि गण उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment