Breaking

revanchal times new

दिल दहलाने वाला मामला ...दुष्कर्म से मां बनी नाबालिग ने मासूम की हत्या




रेवांचल टाइम्स : एक 17 साल के लड़के के 15 साल कि लड़की से रेप (Rape) किया. इससे लड़की प्रेग्नेंट (Pregnant After Rape) हो गई. लड़की ने एक बच्चे (New Born Baby) को जन्म दिया. इस बच्चे को पीड़िता ने मार डाला. इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे का गला घोंटने से मौत का पता लगा, इसके बाद पूछताछ में लड़की ने बच्चे को मारने की बात स्वीकार कर ली. अब लड़की को बाल सुधार गृह (Baal Sudhar Grah) भेज दिया गया है. ये मामला मध्य प्रदेश के दमोह जिले का है. यहां दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग ने मां बनने के 40 दिन बाद मासूम की गला घोंटकर हत्या कर दी.

दमोह में तेंदूखेड़ा क्षेत्र का है. एक 15 साल की नाबालिग का अपने ही गांव के 17 वर्षीय लड़के से दोस्ती थी. इसी दौरान आरोपी ने किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया था. इसके चलते वह मां बन गई. किशोरी के परिजनों की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया था. इसी बीच लड़की ने बीते दिनों एक बच्चे को जन्म दिया था.

पुलिस के अनुसार नवजात के शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो पता चला कि बच्चे की मौत दम घुटने से हुई है. शक होने के बाद जब नाबालिग से पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसने बच्चे का रस्सी से गला घोंटकर हत्या की है. पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है.

Post a Comment

Previous Post Next Post