रेवांचल टाइम्स - मंडला जिला एक आदिवासी बाहुल क्षेत्र है यह जिला ग्रामीण परिवेश से बना हुआ है स्कूल और पढ़ाई की बात करे तो इस जिले में 80 प्रतिशत अभिभावक अपने आर्थिक स्थिति के चलते अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में दाखिल करते है अगर किसी वजह बच्चों को सरकारी स्कूल में दाखिल न तो बच्चों के सामने पढ़ाई छोड़ने के अलावा और कोई विकल्प नही बचता, एक ऐसे मामला सामने आया है जिले के विकास खंड बिछिया में स्थित शासकीय स्नातक महाविद्यालय इस क्षेत्र का एक मात्र महाविद्यालय हैं, जिसमें आस पास के ग्रामीण एवं पिछड़े तबके के छात्र छात्रायें अध्ययन के लिए आते हैं, परन्तु इस वर्ष सभी संकायों में प्रथम वर्ष की सीट न होने के कारण अनेकों विद्यार्थियों को महाविद्यालय में प्रवेश नही मिल पाया है एवं आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण वे सैकड़ो छात्र बाहर पढ़ने के लिए नही जा पा रहे हैं, इस स्थिति में उन सैकड़ों छात्रों के पास पढ़ाई छोड़ने के लिए मजबूर है। वे सभी छात्र छात्राएं जो शास. स्नातक महाविद्यालय में प्रवेश से वंचित हो गए हैं, उन सभी छात्रों के समस्या को लेकर एवं सीट बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर NSUI विधानसभा अध्यक्ष अमन राजपूत ने दर्जनों छात्रों के साथ महाविद्यालय प्रांगण में महाविद्यालय प्राचार्य एवं जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा एवं मांग शीघ्र पुरी न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई। ज्ञापन देते समय अक्षत झारिया, सचिन यादव, सागर राजपूत, राजा चिचाम समेत वे सभी छात्र उपस्थित रहे जो महाविद्यालय में सीटों की कमी के कारण प्रवेश से वंचित रह गए हैं।
Tuesday, October 5, 2021
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
सीट बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर NSUI विधानसभा अध्यक्ष अमन राजपूत ने दर्जनों छात्रों के साथ ज्ञापन सौपा
सीट बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर NSUI विधानसभा अध्यक्ष अमन राजपूत ने दर्जनों छात्रों के साथ ज्ञापन सौपा
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment