BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP में कोरोना की दूसरी डोज लगवाने वाले 70 लाख लोग 'लापता', सीएम शिवराज ने कही ये बात - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, October 12, 2021

MP में कोरोना की दूसरी डोज लगवाने वाले 70 लाख लोग 'लापता', सीएम शिवराज ने कही ये बात



भोपाल: मध्य प्रदेश में लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज तो लगवा ली, लेकिन अब दूसरी डोज लगवाने वाले 70 लाख लोग लापता हैं. यह वो लोग हैं जिन्होंने पहली डोज तो लगवाई, लेकिन दूसरी डोज लगवाने नहीं पहुंच रहे हैं. इन 70 लाख लोगों में से 4.65 लाख लोग भोपाल के हैं. ऐसे में सरकार की चिंता बढ़ गई है.

गौरतलब है कि इनमें से ज्यादातर लोग अन्य राज्यों में काम के लिए जा चुके हैं. सोमवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बैठक की, जिसमें उन्होंने निर्देश दिए कि 10 दिन बाद प्रदेश स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया जाए और इन लोगों को हर हाल में ढूंढा लिया जाए. बैठक में यह बात भी सामने आई है कि भिंड जिले में घर-घर जाकर वैक्सीनेशन किया गया, फिर भी 81% लोगों का ही वैक्सीनेशन हो पाया है.

भोपाल में भी ये हाल
बता दें कि भोपाल में वैक्सीनेशन के 169 दिन पूरे हो चुके हैं, जबकि वैक्सीनेशन के लिए 252 दिन का लक्ष्य तय किया गया था, जिसमें 19.49 लाख पूरा हो गया है. मगर दूसरा डोज लगवाने के नाम पर 4.65 लाख लोग गायब हैं. इसके लिए कलेक्टोरेट में बैठक हुई, जिसमें एडीएम संदीप केरकेट्‌टा ने निर्देश दिए कि सभी एसडीएम लिस्ट निकालें और दूसरा डोज नहीं लगवाने वालों की तलाश करें.

No comments:

Post a Comment