BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
Kartika Month 2021: कार्तिक मास कब से हो रहा प्रारंभ? जानिए इस महीने में तुलसी पूजन का महत्व - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 18, 2021

Kartika Month 2021: कार्तिक मास कब से हो रहा प्रारंभ? जानिए इस महीने में तुलसी पूजन का महत्व



Kartika Month 2021: हिंदू धर्म में हर महीने का अलग-अलग महत्व होता है। लेकिन कार्तिक मास की महिमा बेहद खास मानी जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास आठवां महीना होता है। इस साल कार्तिक मास की शुरुआत 21 अक्टूबर 2021 से हो रही है, जो कि 19 नवंबर तक रहेगा।

स्कंद पुराण में कार्तिक मास के महत्व को विस्तार से बताया गया है। स्कंद पुराण के अनुसार, कार्तिक मास के समान अन्य कोई मास नहीं है। जिस तरह से वेद के समान कोई शास्त्र, गंगा के समान कोई तीर्थ और सतयुग के समान कोई युग नहीं है। कार्तिक मास को सबुद्धि, लक्ष्मी और मोक्ष प्राप्त कराने वाला महीना माना जाता है।

हिंदू धर्म में तुलसी पूजा का विशेष महत्व होता है। तुलसी पूजा यूं तो पूरे साल की जाती है, लेकिन कार्तिक मास में तुलसी पूजा विशेष फलकारी मानी जाती है। कहते हैं कि तुलसी पूजन से यमदूतों के भय से मुक्ति मिलती है। मान्यता है कि कार्तिक मास में एक माह तक लगातार दीपदान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।

ब्रह्म मुहूर्त में स्नान-

मान्यता है कि कार्तिक मास में ब्रह्म मुहूर्त में यमुना नदी में स्नान करना बेहद लाभकारी होता है। इस मास में महिलाएं सुबह जल्दी उठकर स्नान करती हैं। कहते हैं कि स्नान कुंवारी और शादीशुदा दोनों महिलाएं कर सकती हैं। ग्रंथों के अनुसार, अगर आप किसी नदी के जल से स्नान करने में समर्थ नहीं हैं तो नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment