BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विसर्जन के लिए निकली माँ दुर्गा की प्रतिमा देवी से माँगी गाँव की खुशहाली - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, October 18, 2021

विसर्जन के लिए निकली माँ दुर्गा की प्रतिमा देवी से माँगी गाँव की खुशहाली

 





रेवांचल टाइम्स  - सिंगारपुर दशहरा के पावन पर्व पर सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति बाजार चौक सिंगारपुर में माँ जगदंबा का चल समारोह एवं भव्य जुलूस के साथ निकाला गया ग्राम की विभिन्न दुर्गा समितियों ने इस जुलूस में भाग लिया डीजे की धुन में मस्त होकर जयघोष के साथ जुलूस बाजार चौक से होकर ग्राम की खेरमाई माता के दरबार में पहुंची जहां पर सभी ग्रामवासियों एवं दुर्गा समिति के सदस्यों द्वारा माँ भगवती एवं खेरमाई माता की श्रद्धा पूर्वक पूजा कर अपने ग्राम में खुशहाली की कामना की गई। कुछ समितियों के द्वारा निर्धारित तिथि पर माँ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया और पूजन अर्चन किया गया एवं कुछ समितियों के द्वारा एक दिन बाद विसर्जन किया गया। ग्राम सिंगारपुर में दो दिनों तक चल समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसे देखने आसपास क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए नौ दिनों तक होता रहा रामलीला एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ग्राम सिंगारपुर में माँ दुर्गा की प्रतिमा रखी गई जिनमें सार्वजनिक खेरमाई चौक, सार्वजनिक बाजार चौक, सार्वजनिक अंबेडकर चौक झारिया मोहल्ला एवं  गोरखपुर, सिमैया,औढारी, देवगाँव, मोहगाँव, चाबी, खैरी माल, गिठार मलपहरी,अंडिया माल,सहित सभी जगहों पर नौ दिनों तक सांस्कृतिक एवं रामलीला का कार्यक्रम आयोजित की गई।

No comments:

Post a Comment