रेवांचल टाइम्स - कलेक्टर डॉ गिरीश मिश्रा की अध्यक्षता में आज 30 सितम्बर को शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई । जिसमें आगामी समय में आ रहे त्यौहारों को आपसी सद्भावना एवं भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर डॉ मिश्रा ने सभी धर्मों के प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिेकों से दशहरा, मीलाद-उन-नबी, दीपावली, गुरूनानक जयन्ती आदि सभी त्यौहारों को शांति एवं सौहाद्रपूर्वक मनाने की अपील की । उन्होंने कहा कि बालाघाट शांत जिला है, धार्मिक आस्था और कोविड, दोनों के साथ-साथ त्यौहारों को मनाना है। ताकि हमारी धार्मिक आस्था भी बनी रहे और शासन की गाईड लाईन का भी उल्लंघन न हो । उन्होंने धार्मिक आयोजनों में प्रशासन का सहयोग करने कहा। प्रतिमा
रखते समय ध्यान रखें कि रास्ता अवरूद्ध न हो। चल समारोह निकालने की अनुमति नहीं होगी । मूर्ति स्थापना स्थल पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, डस्टबीन आदि की व्यवस्था हो। नवरात्रि के समय सड़क किनारे मांस, मछली, अण्डे वगैरह
की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी । दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल बैनगंगा नदी किराने, देवी तालाब में क्रेन, गोताखोर, प्रकाश आदि की पर्याप्त व्यवस्था होगी। पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी ने कहा कि त्यौहारों को सुरक्षित तरीके से मनायें। बैठक में सभी धर्मों के प्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
रेवांचल टाइम्स लांजी बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment